Maalik vs Superman Box Office Collection: रविवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्मों का जलवा रहा। हालांकि बॉलीवुड फिल्मों ने भी ठीक-ठाक कमाई की है। आइए जानते हैं सभी फिल्मों का हाल।
भारत के बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों हॉलीवुड फिल्मों का जलवा है। हॉलीवुड फिल्में 'सुपरमैन' और 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' जहां अच्छी कमाई कर रही हैं तो वहीं बॉलीवुड फिल्में 'मालिक' और 'आंखों की गुस्ताखियां' बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही हैं। आइए जानते हैं रविवार का दिन फिल्मों के लिए कैसा रहा।
विज्ञापन
2 of 6
मालिक
- फोटो : सोशल मीडिया
मालिक
वीकएंड पर राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' ने ठीक-ठाक कमाई की है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके बाद शनिवार को फिल्म की कमाई में मामूली इजाफा हुआ और इसने 5.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। रविवार को एक बार फिर फिल्म की कमाई घटी और इसने 5.09 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 14.09 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म 11 जुलाई को रिलीज हुई थी। फिल्म में मानुषी छिल्लर अहम किरदार में हैं।
विज्ञापन
3 of 6
आंखों की गुस्ताखियां
- फोटो : यूट्यूब
आंखों की गुस्ताखियां
शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' को दर्शकों ने पूरी तरह से नकार दिया है। 11 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म की ओपनिंग डे पर कमाई बहुत खराब रही। इसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 30 लाख रुपये से खाता खोला। शनिवार को फिल्म ने 49 लाख रुपये का कारोबार किया। रविवार को फिल्म की कमाई और घट गई और इसने 41 लाख रुपये का कारोबार किया। इस तरह से फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 1.2 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म में विक्रांत मैसी अहम किरदार में हैं।
4 of 6
फिल्म 'सुपरमैन'
- फोटो : X
सुपरमैन
11 जुलाई को भारत में हॉलीवुड फिल्म 'सुपरमैन' रिलीज हुई। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सात करोड़ रुपये से खाता खोला। शनिवार को फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला और इसने 9.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। रविवार को भी फिल्म ने अच्छी कमाई करते हुए नौ करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह से फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 25.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
मेट्रो इन दिनों
एक हफ्ते से ज्यादा वक्त हो जाने के बावजूद 'मेट्रो इन दिनों' पर दर्शक अपना प्यार लुटा रहे हैं। चार जुलाई को रिलीज होने वाली मल्टी स्टारर इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 3.5 करोड़ रुपये का करोबार किया। पहले हफ्ते में फिल्म ने 26.85 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 2.35 करोड़ रुपये का करोबार किया। वहीं दूसरे शनिवार को फिल्म की कमाई 4.6 करोड़ रुपये रही। रविवार को फिल्म ने 4.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया। इस तरह से फिल्म ने अब तक 38.55 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ
'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' भारत में चार जुलाई को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने पहले दिन से भारत में अच्छी कमाई की है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। पहले हफ्ते में फिल्म की कमाई 55 करोड़ रही। दूसरे शनिवार को फिल्म ने 7.4 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को फिल्म ने 7.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया। इस तरह से फिल्म ने अब तक 73 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।