फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: 'मां' और 'कन्नप्पा' को मिला वीकएंड का फायदा, जानिए बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Mon, 30 Jun 2025 07:43 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Maa vs Kannappa Box Office Collection: रविवार को बॉलीवुड समेत साउथ की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। कमाई के मामले में हॉलीवुड फिल्म भी पीछे नहीं रही है।
विज्ञापन
1 of 6
मां, कन्नप्पा - फोटो : एक्स
रविवार को कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन किया, तो वहीं कुछ ऐसी भी फिल्में रहीं जिनकी कमाई औसत रही। बॉलीवुड की फिल्मों 'मां' और 'सितारे जमीन पर' की कमाई में वीकएंड पर जबरदस्त उछाल आया तो वहीं साउथ की फिल्मों 'कन्नप्पा' और 'कुबेर' ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी। इसी तरह से हॉलीवुड की फिल्म 'एफ 1' ने भी रविवार को अच्छी कमाई की। आइए इन फिल्मों की कमाई के बारे में जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म 'मां' में काजोल - फोटो : एक्स (ट्विटर)
मां
काजोल की आदाकारी वाली फिल्म 'मां' को वीकएंड का फायदा मिला है। ओपनिंग डे पर 4.65 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली फिल्म ने शनिवार को 6 करोड़ रुपये का कारोबार किया। रविवार को फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हुई। इस दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये कमा लिए। इस तरह से फिल्म ने तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 17.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यह काजोल की पहली हॉरर फिल्म है।
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म 'कन्नप्पा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
कन्नप्पा
साउथ के जाने माने एक्टर विष्णु मांचू की अदाकारी वाली फिल्म को भी वीकएंड का बड़ा फायदा मिला है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 9.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। शनिवार को फिल्म ने 7.15 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह से फिल्म ने तीन दिनों में 23.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस फिल्म में विष्णु मांचू के अलावा अक्षय कुमार और प्रभास भी हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Bollywood Stars Team: सलमान खान से लेकर तापसी पन्नू तक, इन स्टार्स के पास हैं खुद की टीमें

4 of 6
एफ 1 - फोटो : यूट्यूब
एफ1
हॉलीवुड की फिल्म 'एफ 1' भारत में 27 जून को रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन औसत कमाई की। ब्रैड पिट की अदाकारी वाली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 5.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला। शनिवार को फिल्म ने 7.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। रविवार को फिल्म की कमाई में और बढ़ोतरी हुई। इस दिन फिल्म ने 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह से फिल्म ने अब तक 21.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म में ब्रैड पिट के अलावा डैमसन इदरीस और केरी कॉडोन हैं। यह फिल्म स्पोर्ट्स ड्रामा है। 
विज्ञापन

5 of 6
'सितारे जमीन पर' - फोटो : अमर उजाला
सितारे जमीन पर
आमिर खान और जेनेलिया देशमुख की आदाकारी से सजी फिल्म 'सितारे जमीन पर' 20 जून को रिलीज हुई थी। ओपनिंग डे पर 10.7 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली फिल्म ने पहले हफ्ते में 88.9 करोड़ रुपये का कारोबार किया। पहले हफ्ते के बाद इस फिल्म की कमाई में गिरावट आ गई थी लेकिन इसे वीकएंड का फायदा मिला है। शनिवार को फिल्म ने 12.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया, वहीं रविवार को फिल्म ने 14.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस तरह से फिल्म ने अब तक 122.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म 'कुबेर' बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : एक्स (ट्विटर)
कुबेर
धनुष की अदाकारी वाली फिल्म 'कुबेर' ने भी बॉक्स आफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। 14.75 करोड़ रुपये से अपना खाता खोलने वाली फिल्म ने पहले हफ्ते में 69 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस फिल्म ने वीकएंड पर औसत कमाई की है। शनिवार को फिल्म ने 2.5 करोड़ रुपये कमाए तो वहीं रविवार को फिल्म ने 4.2 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह से फिल्म ने अब तक 75.7 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें