फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

F1 Day 3 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस की रेस में F1 ने 'मां' और 'कन्नप्पा' को दी शिकस्त, जानिए कलेक्शन

Sun, 29 Jun 2025 09:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hollywood Movie F1 Box Office Collection: सिनेमाघरों में बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्म 'एफ 1' भी लगी हुई है। 27 जून को रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
विज्ञापन
1 of 5
एफ 1 बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमाघरों में इन दिनों फिल्म 'सितारे जमीन पर' दर्शकों का ध्यान खींच रही है। इसके बाद 27 जून को फिल्म 'मां' और 'कन्नप्पा' रिलीज हुईं। इन्हीं दो भारतीय फिल्मों के साथ ही शुक्रवार को हॉलीवुड फिल्म 'एफ 1' ने भी भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक दी। जानते हैं आज रविवार को फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
एफ 1 बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड फिल्मों के सामने 'एफ 1' का कमाल
बॉलीवुड फिल्मों के सामने 'एफ 1' ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। पहले दो दिन इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है। ओपनिंग डे पर 'एफ 1' ने  5.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। कल शनिवार को इसमें और बढ़त दर्ज हुई और कमाई करीब 7.75 करोड़ रुपये रही।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'F1' में ब्रैड पिट - फोटो : एक्स (ट्विटर)
'मां' को दी 'एफ 1' ने शिकस्त
आज तीसरे दिन रविवार को हॉलीवुड फिल्म ने 7.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का नेट कलेक्शन 20.78 करोड़ रुपये हो गया है। यह हॉलीवुड फिल्म काजोल की फिल्म 'मां'  को शिकस्त  दे रही है, जिसकी तीन दिनों की कमाई सिर्फ 16.57 करोड़ रुपये है। 

4 of 5
F1 - फोटो : WB India youtube
'कन्नप्पा' को मिल रही टक्कर
अक्षय कुमार, विष्णु मांचू और प्रभास जैसे सितारों से सजी फिल्म 'कन्नप्पा' के आगे भी 'एफ 1' मजबूती टिकी है। ओपनिंग डे पर 'कन्नप्पा' का कलेक्शन सिर्फ 'एफ 1' से ज्यादा रहा। शनिवार और इतवार, यानी वीकएंड पर 'एफ 1' ने कमाई के मामले में बाजी मारी है।

Maa Movie Box Office : क्या काजोल की फिल्म 'मां' को मिला रविवार की छुट्टी का फायदा? जानिए तीसरे दिन का कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
F1 - फोटो : WB India youtube
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म ‘F1’ की एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, इसमें ब्रैड पिट एक रेसर (रेसिंग ड्राइवर) के रोल में हैं, जो तीस साल के बाद फॉर्मूला वन रेसिंग में वापस आता है। वह अपने एक साथी की टीम को टूटने से बचाने के लिए यह फैसला लेता है। फिल्म में रेसिंग सीन कमाल के हैं। रेसिंग या रेस ड्राइविंग को पसंद करने वालों को फिल्म रोमांचक लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें