फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SS Rajamouli: वोट डालने के लिए दुबई से हैदराबाद आए राजामौली, एयरपोर्ट से सीधे पहुंचे पोलिंग बूथ

Mon, 13 May 2024 11:22 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली ने आज मतदान किया। वे वोट डालने के लिए दुबई से सीधे हैदराबाद पहुंचे। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की है।
विज्ञापन
एसएस राजामौली - फोटो : एक्स-@ssrajamouli
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकतंत्र का उत्सव चल रहा है। आज चौथे चरण के लिए मतदान हो रहे हैं। इस कड़ी में आज तेलंगाना की भी 17 लोकसभा सीटों पर वोटिंग है। फिल्म निर्देशक एसएस राजमौली ने भी अपने मत का प्रयोग किया। इसके लिए वे खासतौर से दुबई से वतन लौटे। वोट डालने की उनकी यात्रा काफी दिलचस्प रही। एसएस राजामौली ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि वे आज सोमवार सवेरे दुबई से लौटे हैं और एयरपोर्ट से सीधे पोलिंग बूथ पहुंचे। 

विज्ञापन

Bharti Singh Health Update: भारती सिंह को अस्पताल से मिली छुट्टी, सर्जरी के बाद पेट से निकली ‘पथरी’ दिखाई

बोले- 'आपने मतदान किया'
एसएस राजामौली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) से एक तस्वीर साझा की है। इसमें वे अपनी पत्नी रमा राजामौली के साथ नजर आ रहे हैं। मशहूर निर्देशक इसमें वोटिंग के बाद उंगली पर लगी नीली स्याही दिखाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'दुबई से उड़ान भरी...एयरपोर्ट से सीधे पोलिंग बूथ पहुंचा, इसलिए चेहरे पर थकान नजर आ रही है। वोट डाल दिया गया है। आपने वोट किया?'
विज्ञापन



यूजर्स ने की निर्देशक की तारीफ
राजामौली की इस पोस्ट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। मतदान के प्रति उनके समर्पण और जुनून की यूजर्स तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वोट डालने की आपकी कमिटमेंट गजब की है। आप एयरपोर्ट से सीधे बूथ पर आए। जागरुक नागरिक का यही कर्तव्य है'। एक यूजर ने पूछा, 'आप किसे वोट दोगे?' एक अन्य यूजर ने सवाल किया, 'यह वाकई तारीफ की बात है। सभी को आपसे सीखना चाहिए'।
विज्ञापन



कीरावानी ने भी किया प्रोत्साहित
ऑस्कर विजेता एमएम कीरावानी ने भी आज मतदान किया। उन्होंने वोट डालने के बाद कहा, 'आपको मतदान करना होगा, क्योंकि आप लोकतंत्र में हैं'। अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद, कीरावानी ने मीडिया से बात की और नागरिकों से अपने मतदान अधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। उन्हें प्रोत्साहित किया।
Srikanth First Weekend Collection: ‘रूही’ तक भी नहीं पहुंची राजकुमार की नई फिल्म, जानिए पहले वीकेंड का कलेक्शन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें