दलपति विजय
- फोटो : इंस्टाग्राम
विजय की राजनीति में प्रवेश करने की खबरों को लेकर एक सूत्र ने कहा, 'वह तमिलनाडु में 2026 के राज्य चुनावों से पहले राजनीति में प्रवेश करेंगे।' पार्टी का संभावित नाम पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'तमिलनाडु में परंपराओं के अनुरूप ही पार्टी का नामकरण होगा।' विजय की तमिलनाडु में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। अभिनेता को अक्सर जरूरतमंद लोगों की मदद करते हुए देखा जाता है।