फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay: लियो निर्माता ने की विजय की तारीफ, साझा किए अभिनेता की दरियादिली के किस्से

Tue, 20 Jun 2023 11:07 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
थलापति विजय - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ के दिग्गज अभिनेता विजय अपनी एक्शन फिल्मों और अभिनय से दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोरते हैं। इन दिनों अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘लियो’ को लेकर फैंस के बीच चर्चा में चल रहे हैं। कुछ दिन पहले ही मेकर्स ने फिल्म से  विजय का नया लुक जारी किया था, जो फैंस के बीच काफी वायरल भी हो रहा है। अब इन सब के बीच फिल्म निर्माता ललित कुमार ने विजय संग शूटिंग के दौरान के कुछ किस्से साझा किए, जो अभिनेता के फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 5
थलापति विजय - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता विजय पिछले दिनों अपने एक इवेंट को लेकर काफी चर्चा में थे। इस इवेंट में विजय को बच्चों के साथ जमीन पर बैठे भी देखा गया था, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थी। विजय की इस दरियादिली को निर्माता ललित कुमार भी देख चुके हैं और अब उन्होंने विजय संग काम करने का अपना अनुभव भी साझा किया है।

Mukesh Khanna: 'आदिपुरुष' में 'रावण' का हास्य किरदार देख सैफ अली खान पर भड़के मुकेश खन्ना, जमकर लगाई लताड़

विज्ञापन

3 of 5
थलापति विजय - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, निर्माता ने ‘लियो’ के सेट से एक घटना साझा की, जिसमें विजय को गाड़ी से नीचे उतरकर बर्फ में फंसी कार को धक्का देना पड़ा था। ललित ने कहा, ‘हम जहां जा रहे थे, वहां का मौसम काफी खराब था। लगातार बर्फबारी हो रही थी। हमारी कार अचानक चलते-चलते बर्फ में फंस गई थी। तभी विजय खुद गाड़ी से उतरे और बगैर किसी शिकायत के गाड़ी को धक्का देने में उनकी मदद करने लगे। उस समय विजय को यह भी नहीं पता था कि वह इस फिल्म की शूटिंग कर भी पाएंगे या नहीं।’

Asit Modi: कानूनी पचड़े में फंसे 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्माता असित मोदी, मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR

 

4 of 5
थलापति विजय - फोटो : Social Media

ललित ने आगे कहा, ‘विजय अपने काम को लेकर काफी समर्पित हैं। भीषण बर्फबारी में उन्हें फिल्म ‘लियो’ के लिए शर्टलेस होकर बर्फ में गिरना था। हमें बर्फबारी रुकने के इंतजार में थे, लेकिन विजय ने उसे शूट करने में जरा भी वक्त नहीं लगाया और हमारा काम भी आसान करवा दिया। विजय सच में अपने काम के लिए काफी फोकस्ड हैं।’

Adipurush: 'राघव की भूमिका निभाना एक बड़ी जिम्मेदारी थी', आदिपुरुष में अपने किरदार को लेकर बोलें प्रभास

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय दत्त, थलापति विजय - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि विजय जल्द ही  'लियो' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अभिनेता तृषा के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। फिल्म में संजय दत्त खलनायक की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। फैंस विजय की इस फिल्म का जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें