आदिपुरुष
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोमवार की कमाई ने उड़ाए होश
फिल्म ‘आदिपुरुष’ की चौथे दिन यानी पहले सोमवार की कमाई पर पूरे फिल्म जगत की नजर टिकी हुई थी। सोमवार की शाम आए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म चौथे दिन करीब 20 करोड़ रुपये के आसपास कमाई करती दिख रही है। ये इसकी रविवार की कमाई के मुकाबले करीब 70 फीसदी कम है। फिल्म की कमाई में इतनी बड़ी गिरावट ने फिल्म बनाने वालो के होश उड़ा दिए हैं। करीब 600 करोड़ रुपये की लागत से बनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ को मुनाफे में आने के लिए कम से कम 1000 करोड़ रुपये कमाने की जरूरत है। लेकिन, फिल्म के तमाम अधिकारों की बिक्री से 400 करोड़ रुपये कमा चुकी फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अभी तक सिर्फ 241 करोड़ रुपये ही कमा सकी है। बॉक्स ऑफिस की कमाई का करीब एक तिहाई हिस्सा ही फिल्म के निर्माता की कमाई के तौर पर गिना जाता है।