फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bastar Girls: अदा और इंदिरा के बीच आखिर क्यों चल रहा कोल्ड वॉर, पढ़िए हीरोइनों की दुश्मनी के 10 रोचक किस्से

Sun, 03 Mar 2024 02:00 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
अब जबकि ये तय हो गया कि निर्माता विपुल शाह और निर्देशक सुदीप्तो सेन की अगली फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज होने जा रहा है तो लोगों की निगाहें एक बार फिर इस फिल्म की दोनों हीरोइनों पर आ टिकी हैं। अपनी पिछली फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की सफलता से अभिभूत अदा शर्मा को भले अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘सनफ्लॉवर 2’ के न चलने से नुकसान उठाना पड़ा हो लेकिन फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ के पोस्टरों पर अब भी उनका चेहरा ही चिपका है। फिल्म की दूसरी हीरोइन इंदिरा तिवारी को फिल्म की असली हीरोइन बताने वाली अदा शर्मा अपनी इस पोस्ट के बाद फिल्म के हर कलाकार को फिल्म का हीरो और हीरोइन बता रही हैं। एक फिल्म में दो हीरोइनों के होने पर दोनों के बीच चलने वाली ये रस्साकशी हिंदी सिनेमा में नई नहीं है, आइए बताते हैं आपको हीरोइन वर्सेज हीरोइन के कुछ किस्सों के बारे में..
विज्ञापन

किस्सा नंबर एक : अदा शर्मा वर्सेज इंदिरा तिवारी
फिल्म 'द केरल स्टोरी' के बाद इन दिनों अभिनेत्री अदा शर्मा अपनी आगामी फिल्म 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। इस फिल्म की कहानी बताते हैं कि इंदिरा तिवारी के किरदार पर ही मुख्य रूप से आधारित है और अदा शर्मा ने भी इंदिरा की तारीफ करते हुए कहा है कि इंदिरा ही फिल्म की असली हीरोइन हैं। इंदिरा तिवारी भी अपने इंटरव्यू में अदा शर्मा को अपनी सीनियर अभिनेत्री बताकर उनकी तारीफ कर चुकी हैं। लेकिन, इसके बाद अदा शर्मा के अपने बयान से पलटी मारने को हिंदी फिल्म जगत में उनकी असुरक्षा की भावना माना जा रहा है। फिल्म के किसी भी पोस्टर पर अब तक इंदिरा तिवारी का चेहरा न नजर आने के पीछे भी दोनों की इसी रस्साकशी को अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 11
श्रीदेवी-जयाप्रदा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किस्सा नंबर दो: श्रीदेवी वर्सेज जयाप्रदा
1980 के दशक में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और  जयाप्रदा ने एक साथ कई फिल्मों में साथ काम किया। दोनों के बीच ऐसी प्रतिद्वंद्विता थी कि दोनों साथ में फिल्में करते हुए भी एक-दूसरे की तरफ न तो देखती थीं और न उनके बीच बात होती थी। फिल्मों की शूटिंग के दौरान इनके अलग-अलग बैठने की व्यवस्था रहती थी। फिल्म 'मकसद' की शूटिंग के दौरान जितेन्द्र ने दोनों के बीच बात कराने की कोशिश की। एक दिन लंच ब्रेक के दौरान जितेंद्र ने श्रीदेवी और जया प्रदा को एक कमरे में बंद कर दिया।  एक घंटा के बाद जब दरवाजा खोला गया, तो सबने देखा कि दोनों कमरे के दो कोनों में चुपचाप बैठी हैं। लंच ब्रेक में दोनों को भूख लग रही थीं। वे अपनी कुर्सियों से उठीं और बिना किसी से कुछ कहे लंच के लिए चली गई। 

4 of 11
काजोल-रानी मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किस्सा नंबर तीन: काजोल वर्सेज रानी मुखर्जी
अभिनेत्री काजोल और रानी मुखर्जी ने एक साथ निर्माता निर्देशक करण जौहर की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में साथ काम किया। काजोल और रानी मुखर्जी का चचेरी बहनें हैं। लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे से बात नहीं करती थी। अक्सर करण जौहर इन दोनों के बीच के रवैये को देखकर काफी कन्फ्यूज रहते थे। दरअसल, इस फिल्म में काजोल पहले रानी मुखर्जी वाली भूमिका निभाना चाहती थीं लेकिन करण जौहर ने काजोल को वह भूमिका नहीं दी। काजोल को ऐसा लग रहा था कि रानी की वजह से ही उन्हें वह भूमिका नहीं मिली।

विज्ञापन

5 of 11
प्रियंका चोपड़ा-दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई


विज्ञापन

6 of 11
रानी मुखर्जी-प्रीति जिंटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई


विज्ञापन

7 of 11
करीना कपूर खान-बिपाशा बसु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई


8 of 11
रवीना टंडन-करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई


9 of 11
ईशा देओल-अमृता राव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई


10 of 11
कंगना रणौत-आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किस्सा नंबर नौ: कंगना रणौत वर्सेज आलिया भट्ट आमतौर पर हीरोइनो के बीच कहासुनी या अहं का टकराव किसी फिल्म में साथ काम करने के दौरान ही होता है, लेकिन अभिनेत्री आलिया भट्ट को अभिनेत्री कंगना रणौत ने अक्सर अपने निशाने पर दूसरी वजहों से रखा है। नेपोटिज्म को लेकर मचे हल्ले के दौरान आलिया भट्ट ही निर्माता करण जौहर की सबसे प्रिय अभिनेत्री होने के चलते कंगना के निशाने पर रही हैं। दोनों के बीच चलने वाली बयानबाजी खूब सुर्खियों में रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें