रवि किशन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आपने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और भोजपुरी में काम किया और खूब काम किया। प्रारब्ध ने जो आपको नेमत बख्शी, उसे समाज के बीच किस रूप में लौटाना चाहते हैं?
मैं बहुत सारे रवि किशन देखना चाहता हूं। मैंने सिनेमा का काफी काम गोरखपुर में कर भी दिया है। लेकिन मेरा लक्ष्य पूर्वी उत्तर प्रदेश के युवाओं को सिनेमाई कौशल में प्रशिक्षित करना, उनकी कार्यकुशलता विकसित करना और उनके लिए वहीं उनके घर के पास एक ऐसा रोजगार क्षेत्र गढ़ना है जिनसे लोगों का, समाज का भला हो सके...