फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mika Singh: 'मीका एक गधा है, वह अनपढ़ है, बदतमीज है, कपिल शर्मा विवाद पर केआरके ने साझा की अपनी कहानी

Tue, 31 Dec 2024 01:09 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मीका सिंह ने केआरके को लेकर एक बयान में कहा था कि कपिल शर्मा उन्हें पीटना चाहते थे और इसके लिए कपिल शर्मा ने उनसे मदद भी ली थी।
विज्ञापन
1 of 5
मीका सिंह, केआरके - फोटो : इंस्टाग्राम @kamaalrkhan
बॉलीवुड में एक और विवाद गहराया है। हाल ही में,  मीका सिंह ने केआरके को लेकर दिए बयान के बाद एक नया कंट्रोवर्सी मोल ले लिया है। मीका सिंह ने केआरके को लेकर एक बयान में कहा था कि कपिल शर्मा उन्हें पीटना चाहते थे और इसके लिए कपिल शर्मा ने उनसे मदद भी ली थी। अब केआरके ने कहानी के अपने पक्ष के बारे में बताया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
विज्ञापन

2 of 5
मीका सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
मीका सिंह ने दिया था यह बयान
पिछले दिनों, लल्लनटॉप के साथ एक साक्षात्कार में मीका सिंह ने खुलासा करते हुए कहा था कि दुबई में केआरके मेरे पड़ोसी हैं। केआरके की एक बात को लेकर कपिल इतने ज्यादा नाराज हो गए थे कि उन्होंने केआरके के घर पर जाकर खूब हंगामा किया था।
विज्ञापन

3 of 5
अभिनेता राशिद कमाल खान (केआरके) - फोटो : ANI
केआरके ने सुनाया कहानी का अपना पक्ष
केआरके ने एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, "मीका एक गधा है, वह अनपढ़ है, बदतमीज है, फिर भी वह खुद को सिंगर कहता है। उसने कहा कि मैं उससे दुबई में मिला था और उसने मेरे साथ बदतमीजी की। अगले दिन उसने मुझसे कहा कि उसे याद नहीं है कि क्या हुआ था। वह सही है, वह मुझसे दुबई में मिला था और कई दिनों तक मुझे फोन करता रहा, इसलिए मैंने उसे घर बुलाया।"

यह खबर भी पढ़ें:Shah Rukh Khan: इंटरनेट पर वायरल हुईं शाहरुख खान के लंदन वाले बंगले की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर फैंस हुए नाराज

4 of 5
मीका सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम- मीका सिंह
मीका को इस बात का था डर
केआरके ने आगे कहा, "उसने वादा किया था कि वह आएगा, लेकिन नहीं आया। अगले दिन मैंने उसके मैनेजर से इस बारे में पूछा, और जाहिर तौर पर मीका को डर था कि मैं उसको किडनैप कर लूंगा। इस हारे हुए व्यक्ति का अपहरण करके मुझे क्या मिलेगा? वह कोई नहीं है।"

यह खबर भी पढ़ें: Year Ender 2024: सालों बाद इन सितारों ने फिल्मों में की वापसी, फरदीन खान से करिश्मा कपूर तक ये सितारे शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मीका सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम- मीका सिंह
मीका सिंह ने किया था आमंत्रित
केआरके ने यह भी बताया कि उनके मैनेजर ने मुझे अपने होटल में आने के लिए कहा। हनी सिंह उसी होटल में थे, उनके पास एक बड़ा सुइट था, जबकि मीका के पास एक छोटा कमरा था। फिर मीका ने मुझे अपने शो में आमंत्रित किया, लेकिन मैंने बहाना बनाया कि मेरी कोई दूसरी मीटिंग है और मैं वहां से चला गया।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें