फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kriti Sanon: नई तस्वीरों में कथित बॉयफ्रेंड कबीर संग दिखीं कृति सेनन, डिनर पार्टी का लुत्फ उठाते दिखे दोनों!

Thu, 01 Aug 2024 09:38 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने कुछ और शानदार तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। लेकिन कृति की कुछ और तस्वीरें भी हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह अपने कथित बॉयफ्रेंड कबीर के साथ नजर आ रही हैं। दरअसल, कृति अपना 34वां जन्मदिन मनाने के लिए ग्रीस में अपनी बहन नूपुर के साथ गई हुई हैं। हालांकि, वहां से कृति ने अपनी बहन के साथ सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो भी साझा किया, लेकिन सभी की निगाहें कृति की उन तस्वीरों पर टिक गई हैं, जिनमें कृति अपने कृथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
ग्रीस में छुट्टियां मनातीं दिखीं कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ग्रीस में छुट्टियां मनातीं दिखीं कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
इन दिनों कृति सेनन अपनी किसी फिल्म या फिर उसके प्रमोशन को लेकर सुर्खियों में नहीं हैं, बल्कि इस बार कृति अपने कथित बॉयफ्रेंड कबीर के साथ देखे जाने पर ज्यादा सुर्खियों में छाई हुई हैं। कृति को कबीर के साथ ग्रीस में छुट्टियां मनाते देखा गया, जिसे देखकर कुछ प्रशंसक खुश हुए, तो कुछ का कहना था कि आखिर क्यों कृति अपने बॉयफ्रेंड को किसी से छिपा रही हैं। अगर वाकई में उनका कोई लवर है तो वह दुनिया के सामने उसे ला सकती हैं, क्योंकि वह एक खूबसूरत, सक्सेसफुल और इंडिपेंडेंट अभिनेत्री हैं और हर किसी को अपने जीवन को जीने का हक है, लेकिन प्रशंसकों का गुस्सा सिर्फ इस बात पर है कि वह यह बात सिर्फ अपने तक ही सीमित क्यों रख रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
ग्रीस में छुट्टियां मनातीं दिखीं कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
कृति की ग्रीस में छुट्टियां मनाने की कुछ नई तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन नई तस्वीरों में कृति अपने कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया और उनके दोस्तों के साथ खाना खाते हुए नजर आ रही हैं। कृति ने एक खूबसूरत सफेद और नीले रंग की ड्रेस पहनी हुई है।

4 of 6
ग्रीस में छुट्टियां मनातीं दिखीं कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
इससे पहले कृति का एक और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कृति पर सिगरेट पीने का आरोप लगाया गया था। ग्रीस में उनकी छुट्टियों का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया था और सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया था कि उन्होंने कृति जैसी दिखने वाली एक महिला को सिगरेट पीते हुए देखा है। हालांकि, कृति ने इन अटकलों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
 
विज्ञापन

5 of 6
ग्रीस में छुट्टियां मनातीं दिखीं कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
इस बीच, उनकी लव लाइफ ने भी सबका ध्यान खींचा है। कृति के बारे में अफवाह है कि वह यूके व्यवसायी कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। वह कृति के साथ उनके जन्मदिन की छुट्टियों में शामिल हुए हैं। सोशल मीडिया यूजर उनकी इन तस्वीरों पर लगातार कमेंट कर रहे हैं और उनसे उनकी लव लाइफ के बारे में सवाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ग्रीस में छुट्टियां मनातीं दिखीं कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
काम की बात करें तो कृति ने साल की शुरुआत शानदार तरीके से की है। वह 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' और 'क्रू' में नजर आईं, दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं। अब वह 'दो पत्ती' में नजर आएंगी। जिसकी निर्माता कृति ही है। साथ ही कृति 'हाउसफुल 5' में भी नजर आएंगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें