मुंबई की फिल्म नगरी ऐसी है कि यहां शोहरत पाने के बाद बड़े बड़े सितारे अपनी जमीन को भूल जाते हैं। लेकिन, छोटे परदे की सुपरस्टार देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी जमीन, अपनी मिट्टी नहीं भूली हैं। असम में बनी हिंदी फिल्म ‘कूकी’ में उनके अभिनय की खूब तारीफ हो रही है। एक छोटी सी मुलाकात में उनसे चार बातें हुईं और उसी दौरान चली चर्चा में वह बोलीं, “मेरे लिए किरदार का प्रकार मायने रखता है। परदे का आकार मेरे लिए मायने नहीं रखता...!”