अमरन
- फोटो : एक्स @Siva_Kartikeyan
पहले हफ्ते अच्छा रहा प्रदर्शन
'अमरण' ने पहले ही दिन 21.4 करोड़ कमा लिए थे। दूसरे दिन गिरावट के साथ फिल्म ने 19.15 करोड़ बटोरे। तीसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने थोड़ी रफ्तार पकड़ी और 21 करोड़ रुपये की कमाई की। चौथे दिन यानी पहले रविवार को इसने 21.55 करोड़ रुपये बटोरे। पांचवें दिन यानी पहले सोमवार को गिरावट के साथ फिल्म ने 10.15 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, छठे दिन फिल्म ने थोड़ी और गिरावट के साथ नौ करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, सातवें दिन इसने 6.85 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह से फिल्म के पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 114.85 करोड़ रुपये का रहा।