कुली
- फोटो : एक्स
कुली
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मल्टीस्टारर फिल्म ‘कुली’ को थिएटर्स में रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं और इसका जलवा बरकरार है। ओपनिंग डे पर 65 करोड़ रुपये से शुरुआत करने वाली फिल्म ने शनिवार को 38.6 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने शुक्रवार को 54.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इस हिसाब से देखा जाए, तो 'कुली' ने तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 158.7 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस फिल्म को लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है, जिसमें रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, उपेंद्र और आमिर खान भी अहम भूमिका में हैं।