फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranvir Shorey: जीत से महज दो कदम दूर रह गए रणवीर शौरी, 'बिग बॉस ओटीटी 3' के विनर बनने का टूटा सपना

Fri, 02 Aug 2024 11:06 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता रणवीर शौरी हिंदी सिनेमा के जाने-माने कलाकार हैं। रणवीर शौरी 'बिग बॉस ओटीटी 3' के विजेता की रेस से बाहर हो गए हैं। रणवीर टॉप 3 में शामिल रहे लेकिन टॉप 2 का हिस्सा नहीं बन पाए।
विज्ञापन
1 of 6
रणवीर शौरी - फोटो : इंस्टाग्राम @ranvirshorey
अभिनेता रणवीर शौरी हिंदी सिनेमा के जाने-माने कलाकार हैं। 18 अगस्त 1972 को जालंधर, पंजाब में जन्मे रणवीर ने कई फिल्मों में अलग-अलग मिजाज के किरदार अदा किए हैं और कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया हैं। रणवीर शौरी 'बिग बॉस ओटीटी 3' के टॉप 3 में शामिल हुए। हालांकि, वह टॉप 2 का हिस्सा नहीं बन पाए। ट्रॉफी के बेहद करीब आकर रणवीर का विनर बनने का सपना टूट गया है। आइए ऐसे में अभिनेता से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों पर गौर फरमा लेते हैं-
विज्ञापन

2 of 6
रणवीर शौरी - फोटो : इंस्टाग्राम @ranvirshorey
रणवीर शौरी की पहचान केवल अभिनेता के रूप में नहीं हैं, बल्कि वो वीडियो जॉकी भी रह चुके हैं। रणवीर ने टॉक शो रणवीर विनय और कौन? को होस्ट किया था। इसके अलावा वो ओए, हाउस अरेस्ट, सबा, चैट रूम, सावधान इंडिया, झलक दिखला जा 7, चलो कोई बात नहीं और द ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो के भी होस्ट रह चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
रणवीर शौरी - फोटो : इंस्टाग्राम @ranvirshorey
रणवीर ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत 'एक छोटी सी लव स्टोरी' फिल्म से की थी, जो साल 2002 में रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ मनीषा कोइराला ने भी अभिनय किया था। खोसला का घोसला, भेजा फ्राई, जिस्म, लक्ष्य, प्यार के साइड इफेक्ट्स, ट्रैफिक सिग्नल, नो स्मोकिंग, आजा नचले, मिथ्या, अग्ली और पगली, गुड लक, सिंह इज किंग, दसवेदानिया, फैशन, रात गई बात गई, फैटसो, एक था टाइगर, बॉम्बे टॉकिज, तितली, मंटो, कड़क और टाइगर 3 उनकी प्रमुख फिल्मों में शामिल हैं।

4 of 6
रणवीर शौरी - फोटो : इंस्टाग्राम @ranvirshorey
'बिग बॉस ओटीटी 3' में अब केवल पांच प्रतिभागी बचे हैं, इनमें से एक रणवीर शौरी भी हैं। अन्य प्रतिभागियों में कृतिका मलिक, सना मकबूल, साई केतन राव और नैजी शामिल हैं। अधिकतर लोग कह रहे हैं कि रणवीर ही शो के विजेता बनेंगे। उनका सादगी भरा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग उनके हंसी-मजाक का भी जमकर आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
रणवीर शौरी - फोटो : इंस्टाग्राम @ranvirshorey
रणवीर शौरी ने अभिनेत्री और निर्देशक कोंकणा सेन शर्मा से साल 2010 में शादी की थी। दोनों का रिश्ता 10 साल तक चला और साल 2020 में दोनों ने तलाक ले लिया। दोनों एक लड़के के माता-पिता हैं और मिलकर उसे पाल रहे हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 3' में आने के बाद उनके तलाक को लेकर काफी बातें हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रणवीर शौरी, हरून और कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @ranvirshorey
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर शौरी की नेटवर्थ 37.5 करोड़ रुपये है। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत फिल्में हैं। इसके अलावा वो टेलीविजन शो में काम करके और ब्रांड एंडोर्समेंट्स के जरिए भी पैसे कमाते हैं। 
Akshay Kumar: आखिर ऐसा क्या हुआ, जो अक्षय कुमार को कहना पड़ा, 'जो होता है अच्छे के लिए होता है'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें