Kisko Tha Pata: मंगलवार को अशनूर कौर की आगामी फिल्म ‘किसको था पता’ का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस दौरान फिल्म की स्टारकास्ट ने इवेंट में शिरकत की और अपने विचार साझा किए।
युवा अभिनेत्री अशनूर कौर की आगामी फिल्म ‘किसको था पता ’ का ट्रेलर मंगलवार को लॉन्च किया गया। इस फिल्म से अशनूर डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में अक्षय ओबेरॉय और आदिल खान मुख्य भूमिका निभाएंगे। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने शिरकत की।
विज्ञापन
2 of 5
किसको था पता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कैसे शुरू हुई फिल्म?
निर्माताओं ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान फिल्म से जुड़े विचार साझा किए। निर्देशक और निर्माता रत्ना सिन्हा ने फिल्म की कल्पना को लेकर कहा कि यह कहानी उनके दिमाग में बहुत पहले आई थी, जिसे अब फिल्म के रूप में वह लोगों के सामने ला रही हैं। उन्होंने कहा रुचित तिवारी ने उनसे पूछा था कि क्या हम कोई ऐसी फिल्म बना सकते हैं जो सैटेलाइट के लिए हो। Bollywood Stars: घरवालों से हुई इन सितारों की तकरार, किसी का प्रॉपर्टी तो किसी का लेन-देन को लेकर हुआ झगड़ा
विज्ञापन
3 of 5
अशनूर कौर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अशनूर कौर ने अभिनेता बनने के बारे में कभी नहीं सोचा था
बातचीत के दौरान फिल्म की अभिनेत्री अशनूर कौर ने कहा, “मैंने कभी अभिनेता बनने का नहीं सोचा था, जब मैं दिल्ली से मुंबई आई। यह बस हो गया। इसलिए, किसको था पता कि मैं अपना पैशन इतने कम उम्र में फॉलो करूंगी।” वहीं, फिल्म के अन्य स्टार कास्ट ने भी अपने विचार साझा किए हैं।
4 of 5
अशनूर कौर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ब्लैक आउटफिट में रेड कार्पेट पर किया वॉक
फिल्म की अभिनेत्री अशनूर कौर ने इवेंट के दौरान ब्लैक आउटफिट में खुद को स्टाइल किया। लाइट मेकअप के साथ अभिनेत्री ने हल्की-फुल्की ज्वेलरी पहन रखी थी।
कब होगी रिलीज?
कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर अशनूर ने फिल्म का आधिकारिक पोस्टर साझा किया था। इस पोसटर में उनकी भूमिका की झलक दिखी थी। पोस्टर में उन्हें गंभीर रूप में दिखाया गया था। फिल्म का ट्रेलर इसके टेलीविजन प्रीमियर के बाद 26 नवंबर को रिलीज हुआ। टेलीविजन शो में अपने अभिनय के लिए पहचान पाने वाली अशनूर इस प्रोजेक्ट के साथ फिल्मों में कदम रख रही हैं। उन्होंने लॉन्च इवेंट में मीडिया से बातचीत में कहा कि लोग ट्रेलर को इतना प्यार दे रहे हैं, वह फिल्म को भी काफी प्यार देंगे। फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होगी। Salman Khan: सलमान की सेहत पर सुरक्षा इंतजामों का बुरा असर, सार्वजनिक रूप से कहीं भी जाने की मनाही जारी