फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Konkona Sen Sharma: 'मुझे खुद पर दबाव डालना पंसद नहीं', कोंकणा सेन ने बताया कब करेंगी अगली फिल्म का निर्देशन

Sun, 07 Jan 2024 01:07 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कोंकणा सेन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में कोंकणा सेन शर्मा की अपनी एक अलग पहचान है। उन्होंने न सिर्फ अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीता, बल्कि अपनी निर्देशन क्षमता का भी लोहा मनवाया। कोंकणा ने साल 2016 में 'ए डेथ इन द गंज' फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा। इस फिल्म को न सिर्फ दर्शकों ने पसंद किया, बल्कि समीक्षकों ने भी इसे खूब सराहा। इसके बाद कोंकणा ने साल 2023 में रिलीज हुई 'लस्ट स्टोरीज 2' में 'द मिरर' का भी निर्देशन किया। फिल्हाल कोंकणा अपनी अपकंमिग वेब सीरीज 'किलर सूप' को लेकर चर्चा में हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
कोंकणा सेन - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक साक्षात्कार में कोंकणा ने अपने अगले निर्देशन प्रोजेक्ट को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि उनके पास एक वेब सीरीज और एक फिल्म का आइडिया है, लेकिन वे उसे तब तक आगे नहीं बढ़ाना चाहती, जब तक की लह खुद उसको लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हो जाती। कोंकणा ने कहा, 'मैं एक वेब सीरीज के आइडिया पर काम करने की कोशिश कर रही है। मेरे पास एक फीचर फिल्म के लिए भी एक आइडिया है, लेकिन मैं खुद पर कोई दबाव डालना नहीं पसंद करती। अगर यह अच्छा नहीं हुआ तो मै खुद इसे छोड़ दूंगी। क्योंकि इस मामले में मेरे मानक थाड़े ऊंचे हैं'।
विज्ञापन

3 of 5
कोंकणा सेन - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा, 'मैं निर्देशन करूंगी, लेकिन बार-बार नहीं मुझे लगता है कि किसी भी ऐसी चीज के निर्देशन करने की कल्पना करना, जिसके लेकर मैं पूरी तरह से आश्वास्त नहीं है, वो हर किसी का समय और पैसा बर्बाद करने जैसा होगा। ये चीज मुझे कंपकंपा देती है। इस लिहाज से देखें तो निर्देशन की तुलना में अभिनय करना ज्यादा आसान है।'

4 of 5
कोंकणा सेन - फोटो : सोशल मीडिया
44 वर्षीय कोंकणा फिलहाल अपना पूरा ध्यान एक्टिंग पर लगाना चाहती है। उन्होंने बताया कि वह अच्छे किरदारों की तलाश में हैं, जिसे बेहतर तरीके से लिखा गया हो। उन्हें अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित 'किलर सूप' उनमें से एक लगता है, जो 12 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किलर सूप - फोटो : सोशल मीडिया
इस क्राइम शो में कोंकणा ने स्वाति शेट्टी का किरदार निभाया है। जो एक महत्वाकांक्षी शेफ है। वो चाहती है कि उसके पाया सूप को दुनियाभर में पसंद किया जाए, लेकिन इसी बीच एक हादसा होता है, जो उसकी पूरी जिंदगी बदल देता है। एक गलती को छुपाने के लिए वो जल्दीबाज में कई सारी गलतियां करती है, जो उसे और उसके प्रेमी को मुसीबत में डाल देता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें