फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiara Advani Pregnancy: कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ के घर गूंजने वाली है किलकारी, फैंस के साथ साझा की गुडन्यूज

Fri, 28 Feb 2025 01:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kiara Advani Pregnancy: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर किलकारी गूंजने वाली है। कियारा मां बनने वाली हैं। 
विज्ञापन
कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। कपल ने यह गुडन्यूज फैंस के साथ साझा की है। जी हां, शादी के करीब दो साल बाद कियारा आडवाणी ने फैंस के साथ खुशखबरी साझा की है कि वे मां बनने वाली हैं। उन्होंने एक बेहद क्यूट फोटो शेयर की है। इसके साथ कमेंट बॉक्स में बधाइयों का तांता लग गया है।  

विज्ञापन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम
जिंदगी का सबसे खास तोहफा आने वाला है
कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत तोहफा आने वाला है।' इसके बाद उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया है। तस्वीर में कियारा और सिद्धार्थ के हाथ नजर आ रहे हैं और इन पर ऊन से बने हुए नन्हे-नन्हे व्हाइट कलर के शूज हैं। 
 

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम @sidmalhotra
नेहा धूपिया से करण जौहर तक, सितारों ने दी बधाई
कियारा के इस पोस्ट पर फैंस जमकर बधाई दे रहे हैं। इसके अलावा फिल्म जगत के तमाम सितारे भी कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोनू सूद से लेकर नेहा धूपिया, करण जौहर, हुमा कुरैशी, गौहर खान पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। धर्मा मूवीज के अकाउंट से कमेंट किया गया है, 'परमानेंट बुकिंग? तीन लोगों के लिए कर देना प्लीज'। नेहा धूपिया ने लिखा है, 'आप दोनों को मुबारक हो। बहुत सुंदर खबर सुनाई है'।

यह खबर भी पढ़ें:
Dabba Cartel Review: तीसरे डॉन से पहले देखिए फरहान अख्तर के ‘बच्चा डॉन’, गजराज और शबाना के कंधों पर टिकी सीरीज
विज्ञापन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम
2023 में रचाई शादी
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी साल 2023 में हुई। कपल ने राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में 07 फरवरी 2023 को सात फेरे लेकर एक-दूजे का हाथ थामा। अब दोनों के परिवार का विस्तार होने जा रहा है। कियारा और सिद्धार्थ की लव स्टोरी फिल्म 'शेरशाह' के दौरान शुरू हुई।



यह खबर भी पढ़ें:
Ananya Panday: इन अभिनेत्रियों के किरदार निभाना चाहती हैं अनन्या पांडे, जानिए कौन से हैं उनके ड्रीम रोल्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें