अक्षय कुमार की नई फिल्म खेल खेल में जब से सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तभी से संघर्ष करती दिख रही है। आज फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो गए है और अभी तक एक भी दिन ऐसा नहीं आया है, जब फिल्म दहाई का आंकड़ा छू पाई हो। फिल्म की 12वें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए है। आइए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस की रेस में 'खेल खेल में' की हालत कैसी रही।