टीवी जगत का लोकप्रिय शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का नया सीजन शुरू होने वाला है। फैंस इस शो को लेकर काफी एक्साइटेड रहते हैं। यह शो अपने हर सीजन में कंटेस्टेंट्स के लिए नए चैलेंजस लेकर आता है। ‘बिग बॉस 16’ के मंच पर भी रोहित शेट्टी ने अपने शो का प्रमोशन किया था। अब शो में एक और एक्टर के एंट्री की खबर सामने आई है, जो टीवी इंडस्ट्री के बेहद पॉपुलर फेस है और सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग रखते हैं।