फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kendall Jenner: ब्रेकअप के बाद एक बार फिर साथ आए केंडल और बैड बनी, परिवार और दोस्तों में बीच है खुशी का माहौल

Fri, 31 May 2024 05:24 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
केंडल जेनर और बैड बन्नी - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड में काफी पहले एक फिल्म आई थी 'दिल तो पागल है' उस फिल्म में एक गाना था 'मिल जाते हैं जो बने एक-दूजे के वास्ते' वही गाना हॉलीवुड की टॉप मॉडल केंडल जेनर और रैपर बैड बन्नी पर एकदम फिट बैठता नजर आ रहा है। सूत्रों की मानें तो ब्रेकअप के बाद एक बार फिर से केंडल जेनर और बैड बन्नी साथ आ गए हैं। आइए आपको केंडल और बैड बन्नी के रिश्ते में आए इस नए अपडेट के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
केंडल जेनर - फोटो : इंस्टाग्राम
'कीपिंग अप विद कार्डशियन' स्टार केंडल जेनर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंडल जेनर प्यूर्टो रिकान रैपर बैड बन्नी के साथ वापस रिलेशनशिप में आ गई हैं। साल 2022 में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए थे। वहीं पिछले साल दिसंबर में खबर आई थी कि दोनों एक-दूसरे को काफी मिस करते थे इसलिए वे अपने रिश्ते को एक और मौका देना चाहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
केंडल जेनर - फोटो : इंस्टाग्राम
केंडल जेनर बैड बन्नी के संग अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थीं, लेकिन बीच में कुछ गलतफहमियों की वजह से दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए थे। दोनों को लगा था कि उन्हें एक-दूसरे से ब्रेक लेने की जरुरत है। 

4 of 5
केंडल जेनर - फोटो : इंस्टाग्राम

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बैड बन्नी से अलग होने के बाद केंडल कथित तौर पर डेविन बुकर के साथ अपने रिश्ते पर फिर से विचार करने लगी थीं। इस बात से बन्नी काफी परेशान थे। वे जल्द से जल्द केंडल के साथ अपनी चीजों को फिक्स करना चाह रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केंडल जेनर - फोटो : इंस्टाग्राम
इस साल मेट गाला के आफ्टर पार्टी दौरान केंडल जेनर और बैड बन्नी को एक साथ स्पॉट किया गया था। इसके अलावा दोनों जस्टिन बीबर और पत्नी हैली बीबर सहित अन्य लोगों के साथ बारबाडोस में नए साल का जश्न की एक साथ मनाते नजर आए थे। सूत्रों की मानें तो केंडल और बैड बन्नी के परिवार और दोस्त दोनों के लिए काफी खुश हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें