फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anees Bazmee: जब अभिनय करते दिखे 'भूल भुलैया 3' के निर्देशक अनीस बज्मी, इस फिल्म से बतौर बाल कलाकार की शुरूआत

Sun, 03 Nov 2024 06:51 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anees Bazmee as Actor: अनीस बज्मी हिंदी फिल्मों के मशहूर निर्देशक हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म भूल भुलैया 3 को काफी पसंद भी किया जा रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनीस ने फिल्मों में अभिनय भी किया है? उन्होंने बतौर बाल कलाकार अभिनय की शुरुआत की थी। 
 
विज्ञापन
1 of 5
अनीस बज्मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनीस बज्मी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर चर्चा में हैं। उनके निर्देशन में बनी इस फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अनीस ने इस हॉरर-कॉमेडी के दूसरे भाग का भी निर्देशन किया था। इसके अलावा वो 'नो एंट्री', 'सैंडविच', 'रेडी', 'वेलकम' आदि कई सफल फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। अनीस बज्मी को बतौर निर्देशक और लेखक तो सब जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने फिल्मों में अभिनय भी किया है? चलिए, जानते हैं बतौर अभिनेता कैसा रहा उनका सफर। 
विज्ञापन

2 of 5
अनीस बज्मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'किताब'
उर्दू कवि अब्दुल हमीद 'नेरंग' बज्मी के घर जन्मे, अनीस ने साल 1977 की फिल्म 'किताब' से बतौर बाल कलाकार शुरुआत की थी। गुलजार द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में उत्तम कुमार, विद्या सिन्हा, श्रीराम लागू, केष्टो मुखर्जी और असित सेन ने अभिनय किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
अनीस बज्मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'नसीब'
इसके बाद वो मनमोहन देसाई द्वारा निर्देशित साल 1981 की फिल्म नसीब में भी बतौर बाल कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, हेमा मालिनी आदि कलाकार नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। 
Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा-2' में होगा आकर्षक डांस नंबर, सामंथा की जगह साथ थिरकेंगी ये अभिनेत्री

4 of 5
अनीस बज्मी - फोटो : इंस्टाग्राम
'आज का गुंडाराज'
साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'आज का गुंडा' राज एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो साल 1991 की तेलुगु फिल्म गैंग लीडर की रीमेक है। इस फिल्म में भी अनीस बज्मी ने अभिनय किया है। फिल्म में उन्होंने संक्षिप्त भूमिका की है। इसके अलावा उन्होंने इस फिल्म का लेखन भी किया है। फिल्म में चिरंजीवी, मिनाक्षी शेषाद्रि, दिलीप ताहिल, राज बब्बर आदि कलाकार नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन रवि राजा पिनिसेट्टी ने किया है। 
Christmas 2024: हर त्योहार की तरह क्रिसमस का भी बेसब्री से करते हैं इंतजार, अनन्या-कियारा-प्रियंका भी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनीस बज्मी - फोटो : इंस्टाग्राम
'केयर ऑफ फुटपाथ 2'
साल 2015 की इस ड्रामा फिल्म में भी अनीस बज्मी अभिनय करते हुए नजर आए थे। इस फिलम् का निर्देशन किशन श्रीकांत ने किया है, जबकि फिल्म का निर्माण देवराज पांडे ने किया है। यह फिल्म किशन की केयर ऑफ फुटपाथ (2006) की अगली कड़ी है, जिसकी वजह से उन्हें कई पुरस्कार भी मिले थे। फिल्म में अनीस बज्मी भी खास किरदार में दिखे थे। 
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन की मां को इस बात के लिए हो रही परेशानी, 'भूल भुलैया 3' से जुड़ा है मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें