फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 3' का पहला पोस्टर आया सामने, इस तारीख को दस्तक देगी कार्तिक आर्यन की फिल्म

Wed, 25 Sep 2024 03:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म 'भूल भुलैया 3' दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। इसकी पुष्टि आज जारी हुए पोस्टर के साथ की गई है।
विज्ञापन
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की आगामी फिल्म 'भूल भुलैया 3' का दर्शकों के बीच जबर्दस्त क्रेज है। इस फिल्म से जुड़े हर अपडेट पर फैंस की नजर रहती है। आज कार्तिक आर्यन ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है। इसके साथ रिलीज की पुष्टि भी कर दी गई है।

विज्ञापन

Films on Rural India: स्वदेश से लेकर पीपली लाइव तक, ग्रामीण जीवन की तस्वीर उकेरती हैं ये फिल्में

सस्पेंस भरा है पहला पोस्टर
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म 'भूल भुलैया 3' दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। इसकी पुष्टि आज जारी हुए पोस्टर के साथ की गई है। कार्तिक आर्यन ने आज फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है। इसमें एक बंद दरवाजा नजर आ रहा है, जिस पर ताला लटका है। इस पर रुद्राक्ष माला और कलावा बंधा है। पोस्टर काफी सस्पेंस भरा है।
विज्ञापन

 

दिवाली पर खुलेगा दरवाजा
पोस्टर के साथ कार्तिक ने कैप्शन लिखा है, 'दरवाजा खुलेगा इस दिवाली'। बता दें कि इस फिल्म के साथ विद्या बालन भी इस चर्चित फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी में वापसी कर रही हैं। फिल्म 'भूल भुलैया' में विद्या बालन मंजुलिका बनी नजर आई थीं। हालांकि, दूसरे पार्ट में विद्या नजर नहीं आईं और अब तीसरी किस्त में अभिनेत्री की एंट्री हो गई है।
विज्ञापन

Manoj Bajpayee: 'मुझे मिडिल क्लास के रोल में ही कास्ट किया जाता है', स्टीरियोटाइपिंग का शिकार हुए मनोज बाजपेयी

इस ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर 'भूल भुलैया 3' का मुकाबला अजय देवगन और रोहित शेट्टी की 'सिंघम 3' से होगा। इस फिल्म को टी-सीरीज फिल्म्स और सिने 1 स्टूडियो द्वारा प्रोड्यूस्ड किया गया है। सिनेमाघरों के बाद फिल्म ओटीटी पर दस्तक देगी। आज सामने आए पोस्टर के जरिए यह भी साफ हो गया है कि फिल्म किस ओटीटी पर आएगी। यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर जानकारी साझा नहीं की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें