फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन को इन अभिनेत्रियों को डेट करने का है पछतावा? अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा

Fri, 12 Apr 2024 12:58 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। फिल्म उद्योग को उन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्में दी हैं। अभिनेता की कई फिल्में रिलीज की कतार में हैं। फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के अभिनेता अक्सर अपने संबंधों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हालांकि, अभिनेता ने कभी भी व्यक्तिगत तौर पर उन महिलाओं के बारे में बात नहीं की जिनके साथ उन्होंने डेटिंग की, फिर भी उनकी लव लाइफ के बारे में कई सारी अफवाहें भी उड़ीं।
विज्ञापन

2 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री सारा अली खान और जान्हवी कपूर के साथ कार्तिक आर्यन का नाम जोड़ा जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों अभिनेत्रियों ने इस मामले को लेकर कई साक्षात्कार में संकेत भी दिए हैं। अफवाहें  थी की कार्तिक आर्यन और सारा अली खान फिल्म लव आजकल की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। जबकि, ‘दोस्ताना 2’ की शूटिंग के समय उनका नाम जान्हवी कपूर के साथ जोड़ा गया।

विज्ञापन

3 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में अभिनेता कार्तिक आर्यन नेहा धूपिया के शो का हिस्सा बने। शो में उन्होंने अपने निजी संबंधों को लेकर पहली बार अपनी राय साझा की। अभिनेता से जब पूछा गया कि क्या उन्हें दो करीबी दोस्तों को डेट करने पर पछतावा है? भले ही आपने उन्हें एक साथ डेट न किया हो? कार्तिक ने एक पल के लिए सोचा और नेहा से कहा क्या होगा अगर वो बाद में करीबी दोस्त बन जाए। नेहा ने कहा, 'क्या ये अभी भी मायने रखता है'? इस पर कार्तिक ने पछतावा होने की बात स्वीकार की।
Ranbir-Alia: सलमान के घर पधारे थे रणबीर और आलिया! हैरान हुए लोग, कहा, "10 साल से बंद थी बातचीत इसका मतलब है.."

4 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण सीजन 7’ में सारा अली खान और जान्हवी कपूर ने इंडस्ट्री में अपने करीबी रिश्ते के बारे में बात की। करण जौहर ने जब सारा अली खान से यह पूछा कि उनका एक्स उनका एक्स क्यों है? कोई एक कारण बताइए?  इस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया था, 'क्योंकि वह हर किसी का एक्स है'। सारा की इस प्रतिक्रिया पर जान्हवी कपूर अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। अभिनेत्री जोर-जोर से हंसने लगीं। बता दें कि जान्हवी कपूर के साथ भी कार्तिक आर्यन की डेटिंग की अफवाह उड़ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक आर्यन ने हाल ही में ‘सत्यप्रेम की कथा’ में कियारा आडवाणी के साथ अभिनय किया, जो भूल भुलैया 2 के बाद उनका दूसरा प्रोजेक्ट है। उनकी आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा, चंदू चैंपियन, कबीर खान द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित है। यह भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता की प्रेरक कहानी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘मुरलीकांत पेटकर’ 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, कार्तिक ‘भूल भुलैया 3’ और ‘आशिकी 3’ के लिए तैयारी कर रहे हैं।
Joker 2: Folie A Deux: 'जोकर 2' के ट्रेलर ने तोड़े सभी रिकार्ड्स, 24 घंटे में 167 मिलियन दर्शकों ने देखा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें