नमित मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
कई एकेडमी अवॉर्ड विजेता विजुअल इफेक्ट्स कंपनी डीएनईजी के ग्लोबल सीईओ नमित मल्होत्रा पिछले कई साल से महाकाव्य ‘रामायण’ को बड़े पर्दे पर लाने की योजना बनाते रहे हैं। निर्देशक नितेश तिवारी के साथ मिलकर नमित और अभिनेता यश ने इस साझेगारी की शुरुआत की है। नमित कहते हैं, "बरसों तक अमेरिका, ब्रिटेन और भारत में मैंने काम किया है। हमारी कंपनी पिछले 10 साल में किसी दूसरे कंपनी से ज्यादा ऑस्कर जीत चुकी है। मेरी खुद की यात्रा ने मुझे उस बिंदु पर पहुंचा दिया है, जहां मैं रामायण की अद्भुत कहानी के साथ न्याय करने के लिए तैयार महसूस कर रहा हूं। वह इसे मैं सम्मान और श्रद्धा के साथ प्रस्तुत करने के लिए हूं, जिसकी वह हकदार है।”