फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor: शाहरुख और अमिताभ को तो अच्छा अभिनेता मानती हैं करीना कपूर, सलमान को लेकर कही ये बात

Mon, 26 May 2025 06:10 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kareena Kapoor Salman Khan: करीना कपूर ने तीनों खान (सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान) के साथ काम किया है। उन्होंने तीनों खानों के बारे में अपनी राय रखी है। 
विज्ञापन
1 of 6
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री करीना कपूर हर तरह की अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने शाहरुख खान, सलमान खान और अमिर खान के साथ काम किया है। एक पुराने इंटरव्यू में करीना कपूर ने शाहरुख खान को अपनी पहली पसंद बताया। इसके बाद आमिर खान को। इसके बाद कहा कि वह सलमान खान को अच्छा एक्टर नहीं मानती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
करीना कपूर - फोटो : पीटीआई
करीना ने की शाहरुख खान की तारीफ
उमेश जिनवानी के साथ बातचीत में करीना कपूर ने तीनों खान के बारे में अपनी राय रखी। करीना कपूर ने शाहरुख खान के लिए प्यार दिखाया। उनके मुताबिक शाहरुख खान ही एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्हें वह अमिताभ बच्चन के बाद मानती हैं। उन्होंने खुले मन से शाहरुख खान की तारीफ की और उनको लेकर अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन

3 of 6
शाह रुख खान - फोटो : यूट्यूब
करीना ने की शाहरुख की अदाकारी की तारीफ
करीना ने बताया कि शाहरुख खान खूबसूरत अभिनेता हैं। शाहरुख खान इतने अच्छे हैं कि लड़कियां उन्हें अपने माता-पिता से मिलवाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उनकी अदाकारी काफी अच्छी है जो उन्हें लुभाती है। 
यह खबर भी पढ़े: Viral Video: बॉलीवुड में काम करने पर अजय देवगन से बोले जैकी चैन, आप फाइट करो मैं डांस करूंगा

4 of 6
आमिर खान - फोटो : यूट्यूब
आमिर को बताया काबिल इंसान
आमिर खान के बारे में बता करते हुए करीना ने कहा वह काबिल इंसान हैं। करीना कपूर ने आमिर खान की 'कयामत से कयामत तक' और 'हम हैं राही प्यार के' के अभिनय की तारीफ की। हालांकि करीना ने बताया कि वह शाहरुख खान को ज्यादा पसंद करती हैं। उन्होंने आमिर खान और शाहरुख खान दोनों के अभिनय की तारीफ की।
विज्ञापन

5 of 6
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
सलमान खान को नहीं मानतीं अभिनेता
करीना कपूर की सलमान खान के बारे में राय बिलकुल अलग थी। करीना ने साफ तौर पर कहा कि वह सलमान खान को अच्छा अभिनेता नहीं मानतीं। उन्होंने बाताया कि सलमान ओवर एक्टिंग करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
करीना ने तीनों खान के साथ किया काम
करीना कपूर ने शाहरुख खान के साथ 'अशोका' (2001) फिल्म में काम किया। इसके अलावा वह 'रा-वन' (2011) में शाहरुख के साथ नजर आईं। 
करीना ने आमिर खान के साथ '3 इडियट्स' (2009) और लाल सिंह 'चड्ढा' (2022) में काम किया।
करीना कपूर ने सलमान खान के साथ 'बॉडीगार्ड' (2011) और 'क्योंकि' (2005) में काम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें