फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hina Khan: श्री श्री रविशंकर से मिलीं हिना खान, विक्रांत मैसी के साथ लिया ध्यान का प्रशिक्षण, साझा किया अनुभव

Mon, 26 May 2025 05:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hina Khan: अभिनेत्री हिना खान ने आज सोमवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर से ध्यान सीखने का अनुभव बताया है।
विज्ञापन
1 of 5
हिना खान ने शेयर कीं ये तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम-@ realhinakhan
अभिनेत्री हिना खान ने आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर से ध्यान प्रशिक्षण लिया है। हिना जिस वक्त उनसे मिलने पहुंची, तभी इंडस्ट्री के कुछ और नामी सेलेब्स भी वहां थे। सभी ने एक साथ श्री श्री रविशंकर से ध्यान सीखा और जिंदगी से जुड़े अनुभव लिए। विक्रांत मैसी भी वहां मौजूद थे। हिना खान ने आज सोमवार को सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हिना खान ने शेयर कीं ये तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम-@ realhinakhan
तस्वीरों में नजर आए विक्रांत मैसी
हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटोज शेयर किए हैं। तस्वीरों में हिना खान, उनके बॉयफ्रेंड रॉकी नजर आ रहे हैं। उनके अलावा अभिनेता विक्रांत मैसी और प्रोड्यूसर नीतू महावीर जैन सहित कुछ और लोग भी हैं। हिना ने कैप्शन में लिखा है, 'हम सभी के वहां होने के अलग-अलग कारण थे, हम सभी के अलग-अलग उद्देश्य थे। लेकिन एक बार जब हम एक साथ आए, तो यह एक बड़ा परिवार जैसा बन गया'। 
विज्ञापन

3 of 5
हिना खान ने शेयर कीं ये तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम-@ realhinakhan
हिना खान ने सीखा ध्यान लगाना
हिना खान ने आगे लिखा है, 'वहां हमने ध्यान करना सीखा। हमने अपनी आंतरिक शांति और शक्ति को सक्रिय करना सीखा। हमने पुराने तरीकों को भी भुलाया और पुरानी बेड़ियां खोलीं। हमने एक-दूसरे के साथ आनंद लिया। एक-दूसरे के साथ बढ़े और एक-दूसरे के दोस्त बन गए'।
 

4 of 5
हिना खान ने शेयर कीं ये तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम-@ realhinakhan
यादगार रहा अनुभव
हिना खान ने नीतू महावीर जैन का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने आगे लिखा है, 'शुक्रिया मेरी प्यारी नीतू और भैया। हमारे बारे में सोचने और हमें वहां बुलाने और हमारी देखभाल करने के लिए। इस यात्रा को हमेशा के लिए खुशियों से भरा गीत बनाने में योगदान देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। आप सभी ने इसे यादगार बना दिया। हिना के मुताबिक, 'आर्ट ऑफ लिविंग ने हम सभी को आंतरिक शांति, आत्म खोज, वर्तमान में जीना और बहुत कुछ सिखाया'।

Sanjay Dutt: जिस एक्ट्रेस के साथ दी हिट फिल्में उसकी बेटी को नहीं पहचान पाए संजय दत्त, देखें वायरल वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विक्रांत मैसी-श्री श्री रविशंकर - फोटो : इंस्टाग्राम
श्री श्री रविशंकर का रोल अदा करते दिखेंगे विक्रांत मैसी
बता दें कि श्री श्री रविशंकर के जीवन पर आधारित फिल्म बन रही है। इसमें विक्रांत मैसी लीड रोल कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इस साल अगस्त में शुरू होगी। फिल्म का नाम है 'व्हाइट'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें