फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IC-814: 'आईसी-814' सीरीज में कॉमेडियन राजीव ठाकुर का अनदेखा अवतार, कपिल और अर्चना ने बांधें तारीफों के पुल

Mon, 02 Sep 2024 02:16 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अर्चना पूरन सिंह-राजीव ठाकुर-कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुभव सिन्हा के निर्देशन वाली हालिया रिलीज वेब सीरीज  'आईसी-814'  इस वक्त काफी चर्चा में है। ये सीरीज कई विवादों से भी घिरी हुई है। शो में मशहूर कॉमेडियन राजीव ठाकुर नकारात्मक किरदार में नजर आए हैं। उनके अभिनय को लेकर काफी तारीफ भी हो रही है। राजीव द ग्रेट इंडियन कपिल शो और अन्य मनोरंजक कॉमेडी शो में अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इस सीरीज में अपने अभिनय से सभी को हैरान कर दिया है। इसके बाद उनके साथ काम कर चुके कपिल शर्मा और अर्चना पूरन सिंह ने भी राजीव के अभिनय को लेकर प्रतिक्रिया दी है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
राजीव ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम @rajivthakur007
राजीव ठाकुर इस सीरीज में हाईजैक के पीछे मौजूद एक मास्टरमाइंड के रूप में नजर आए हैं। उनका अभिनय दर्शकों को काफी पसंद भी आ रहा है। फैंस के लिए उन्हें इस तरह की भूमिका में देखना बिलकुल नया अनुभव है। इससे पहले वह केवल हल्के-फुल्के कॉमिक रोल में ही नजर आए थे। मनोरंजन जगत की जानी-मानी हस्तियां अर्चना पूरन सिंह और कपिल शर्मा ने भी उनके अभिनय की सराहना की है। 
विज्ञापन

3 of 5
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @archanapuransingh
अर्चना पूरन सिंह ने 1 अगस्त को अपने सोशल मीडिया पर सीरीज की एक झलक साझा करते हुए राजीव की सराहना की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “जितनी तारीफ सुनी थी, उससे कहीं बेहतर हैं। देखने में काफी मजा आया। राजीव ठाकुर आपने शानदार काम किया है।” अर्चना के इस पोस्ट का जवाब देते हुए राजीव ठाकुर ने लिखा, “बहुत-बहुत धन्यवाद मैम। मुझे आपसे अंकों की उम्मीद थी, इस बार 8 नहीं होंगे।” 
अपने को-स्टार्स के साथ निया शर्मा ने साझा किया मजेदार वीडियो

4 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @kapilsharma
कई कॉमेडी शो में राजीव ठाकुर के साथ काम कर चुके मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी उनके अभिनय की सराहना की है। उन्होंने अभिनेता की तारीफ करते हुए लिखा, “आप सीरीज में शानदार हैं, भाई राजीव यह तो बस शुरुआत है, अभी और भी बहुत कुछ आना बाकी है। हमेशा प्यार और शुभकामनाएं।” इस पर ठाकुर ने भी उन्हें जवाब देते हुए धन्यवाद दिया।
Son of Sardaar 2: अक्टूबर में होगी 'सन ऑफ सरदार 2' की शूटिंग, पंजाब में अजय देवगन के साथ शामिल होंगे संजय
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'आईसी 814: कंधार हाईजैक' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बताते चलें कि 'आईसी 814: कंधार हाईजैक', कैप्टन देवी शरण और पत्रकार श्रींजॉय चौधरी द्वारा साल 2000 में लिखी गई की किताब फ्लाइट इनटू फियर: द कैप्टन स्टोरी से प्रेरित है। छह एपिसोड वाली ये सीरीज 1999 में काठमांडू से दिल्ली जा रही इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की घटना के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरीज में अभिनेता विजय वर्मा कैप्टन के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके अलावा मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, पंकज कपूर, नसीरुद्दीन शाह, दिब्येंदु भट्टाचार्य, दीया मिर्जा, अमृता पुरी, पत्रलेखा पॉल आदि कलाकार भी नजर आ रहे हैं।

पवन कल्याण के जन्मदिन पर चिरंजीवी ने साझा की खास तस्वीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें