अनुभव सिन्हा के निर्देशन वाली हालिया रिलीज वेब सीरीज 'आईसी-814' इस वक्त काफी चर्चा में है। ये सीरीज कई विवादों से भी घिरी हुई है। शो में मशहूर कॉमेडियन राजीव ठाकुर नकारात्मक किरदार में नजर आए हैं। उनके अभिनय को लेकर काफी तारीफ भी हो रही है। राजीव द ग्रेट इंडियन कपिल शो और अन्य मनोरंजक कॉमेडी शो में अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इस सीरीज में अपने अभिनय से सभी को हैरान कर दिया है। इसके बाद उनके साथ काम कर चुके कपिल शर्मा और अर्चना पूरन सिंह ने भी राजीव के अभिनय को लेकर प्रतिक्रिया दी है।