फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे रविवार को फिर बढ़ी 'कांतारा चैप्टर 1' की कमाई, इस फिल्म को पछाड़ कर बन सकती है साल की नंबर वन

Sun, 19 Oct 2025 10:05 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kantara Chapter 1 Box Office Collection: फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' जब से रिलीज हुई है, तब से अच्छी कमाई कर रही है। आज तीसरे रविवार को इसकी कमाई फिर से बढ़ी है। आइए जानते हैं फिल्म का कलेक्शन कितना है?
विज्ञापन
1 of 5
कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : अमर उजाला
फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' की कमाई में अब उतार चढ़ाव आने लगा है। पहले फिल्म की कमाई घटी थी लेकिन वीकएंड पर इसकी कमाई में बढ़ोतरी हुई है। कमाई के मामले में इस फिल्म ने इस साल रिलीज हुई कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा है। यह फिल्म पहले ही 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। आइए जानते हैं कि आज इसका कलेक्शन कितना है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
'कांतारा चैप्टर 1' - फोटो : X
'कांतारा चैप्टर 1' का 18वें दिन का कलेक्शन
साउथ की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 61.85 करोड़ रुपये से खाता खोला था। पहले हफ्ते में इसकी कमाई 337.4 करोड़ रुपये रही। दूसरे हफ्ते में इसने 147.85 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे रविवार को फिल्म की कमाई 16.7 करोड़ रुपये हो गई है। इस तरह से इसने 523.35 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
'कांतारा चैप्टर 1' - फोटो : X
वर्ल्डवाइड भी कर रही अच्छी कमाई
फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' सिर्फ भारत के बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर रही है, बल्कि यह वर्ल्डवाइड भी जबरदस्त कमाई कर रही है। इसने अब तक वर्ल्डवाइड 717.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस फिल्म ने सनी देओल की 'गदर 2' (686 करोड़) और सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' (627 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह फिल्म इस साल दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। पहले नंबर पर फिल्म 'छावा' (809 करोड़ रुपये) है।

4 of 5
'कांतारा चैप्टर 1' और 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' - फोटो : X
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी पर पड़ी भारी
'कांतारा चैप्टर 1' के साथ ही बॉलीवुड की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' रिलीज हुई थी। हालांकि यह फिल्म कुछ खास नहीं कर पाई। इस फिल्म ने 18वें दिन मात्र 1.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 58.24 करोड़ रुपये हो गया है। 'कांतारा चैप्टर 1' के आगे यह फिल्म कहीं नहीं टिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'कांतारा चैप्टर 1' - फोटो : x
'कांतारा चैप्टर 1' की कास्ट
'कांतारा चैप्टर 1' में अदाकारों ने जबरदस्त अभिनय किया है। इसके अलावा इसमें जबरदस्त सीन हैं जो दर्शकों को पसंद आ रहे हैं। इसमें ऋषभ शेट्टी ने मुख्य भूमिका निभाई है। वही फिल्म के लेखक और निर्देशक भी हैं। ऋषभ के अलावा इसमें रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम भी अहम किरदार में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें