फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishab Shetty: ऋषभ शेट्टी को था इसका 24 वर्षों से इंतजार, 'थंगालान' के लिए चियान विक्रम से मिल किया खुलासा

Wed, 07 Aug 2024 03:24 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म के लिए विक्रम को काफी शुभकामनाएं मिल रही हैं। इस बीच अब मशहूर कन्नड अभिनेता सह निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने भी मिलकर शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
चियान विक्रम-ऋषभ शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @rishabshettyofficial
चियान विक्रम इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'थंगालान' के लिए चर्चा बटोर रहे हैं। इस फिल्म से वह एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं। फिल्म 15 अगस्त को पांच भाषाओं में वैश्विक स्तर पर रिलीज होगी। अभिनेता के फैंस बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के लिए विक्रम को काफी शुभकामनाएं मिल रही हैं। इस बीच अब मशहूर कन्नड अभिनेता सह निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने भी मिलकर शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
चियान विक्रम-ऋषभ शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @rishabshettyofficial
चियान विक्रम और ऋषभ शेट्टी साउथ सिनेमा के दो बड़े नाम हैं। विक्रम तमिल फिल्मों के जाने-माने अभिनेता हैं। हालांकि, उन्होंने कुछ मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। उनके नाम एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और आठ फिल्मफेयर पुरस्कार समेत दर्जन भर पुरस्कार हैं। वहीं, ऋषभ शेट्टी कन्नड फिल्मों का बड़ा नाम बन चुके हैं। वह जाने-माने लेखक,निर्देशक और अभिनेता हैं। साल 2022 की फिल्म 'कंतारा' से वो देशभर में मशहूर हो चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
चियान विक्रम-ऋषभ शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @rishabshettyofficial
हाल में ही दोनों दिग्गज कलाकारों की पहली बार मुलाकात हुई है। इस मुलाकात की खास बात यह है कि ऋषभ हमेशा से विक्रम को अपना आदर्श मानते रहे हैं और अपने आदर्श से मिलने के लिए उन्हें 24 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा। विक्रम अपनी फिल्म 'थंगालान' के प्रमोशन के लिए बेंगलुरु में थे, इस दौरान ऋषभ से उनकी मुलाकात हुई। दोनों कलाकार एक दूसरे से मिलते वक्त काफी खुश नजर आए। 
Srijit Mukherji: बांग्लादेश में स्थगित हुई मृणाल सेन की बायोपिक 'पदातिक' की रिलीज, मौजूदा हालात बने कारण

4 of 5
चियान विक्रम-ऋषभ शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @rishabshettyofficial
ऋषभ शेट्टी के लिए ये पल काफी खास था। उन्होंने अपने फैंस के साथ अपनी इस मुलाकात की तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को साझा करते हुए भावुक कर देने वाला संदेश भी साझा किया। उन्होंने लिखा, “अभिनेता बनने की मेरी इस यात्रा में, विक्रम सर हमेशा से मेरी प्रेरणा रहे हैं। 24 साल के लंबे इंतजार के बाद अपने आदर्श से मिलकर मैं खुद को सबसे भाग्यशाली व्यक्ति समझता हूं। मेरे जैसे अभिनेताओं को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद और थंगालान के लिए आपको शुभकामनाएं।”
भारतीय पारंपरिक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगीं श्रद्धा कपूर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
थंगालान का एक सीन - फोटो : इंस्टाग्राम @the_real_chiyaan
बताते चलें कि चियान अपनी आगामी फिल्म 'थंगालान' के प्रमोशन में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। 6 अगस्त को बेंगलुरु के इस कार्यक्रम के बाद वह वह मुंबई और कोच्चि में फिल्म का प्रमोशन करने वाले हैं। वहीं बात करें ऋषभ शेट्टी की, तो वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कांतारा' के प्रीक्वेल की शूटिंग को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। 
Bigg Boss OTT 3: साई केतन राव ने शिवांगी खेडकर से शादी की खबरों का किया खंडन, कहा- वह मेरी अच्छी दोस्त हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें