चियान विक्रम-ऋषभ शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम @rishabshettyofficial
चियान विक्रम और ऋषभ शेट्टी साउथ सिनेमा के दो बड़े नाम हैं। विक्रम तमिल फिल्मों के जाने-माने अभिनेता हैं। हालांकि, उन्होंने कुछ मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। उनके नाम एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और आठ फिल्मफेयर पुरस्कार समेत दर्जन भर पुरस्कार हैं। वहीं, ऋषभ शेट्टी कन्नड फिल्मों का बड़ा नाम बन चुके हैं। वह जाने-माने लेखक,निर्देशक और अभिनेता हैं। साल 2022 की फिल्म 'कंतारा' से वो देशभर में मशहूर हो चुके हैं।