फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanguva Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर ढेर 'कंगुवा', सात दिनों में 100 करोड़ भी नहीं जुटा पाई मेगा बजट फिल्म

Wed, 20 Nov 2024 09:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kanguva Movie Box Office Collection Day 7: इन दिनों जब साउथ सिनेमा की फिल्मों को दर्शक हाथों-हाथ ले रहे हैं, तब मेगा बजट फिल्म 'कंगुवा' ऐसा कर पाने में नाकाम साबित हुई है। इसकी कमाई लगातार ढलान पर है।
विज्ञापन
1 of 5
कंगुवा (पार्ट वन) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अच्छा खासा बजट, चर्चित सितारे और पूरी मेहनत तब बेकार हो जाती है, जब फिल्म की कहानी में ही दम न हो। कुछ ऐसा ही फिल्म 'कंगुवा'  के साथ होता दिख रहा है। इस फिल्म को बनाने में मेकर्स की कई साल की मेहनत लगी है। माहौल भी अच्छा-खासा बनाया गया। लेकिन, सिनेमाघरों में लगने के साथ ही सारी कलई खुल गई। दर्शकों ने पहले ही दिन इस फिल्म को पूरी तरह नकार दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
कंगुवा (पार्ट वन) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
न सूर्य चमके, न बॉबी छाए
इस फिल्म में सूर्य (जिन्हें सूर्या के नाम से जानते हैं) लीड रोल में हैं। वहीं, बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल को विलेन की भूमिका में दिखाया गया, जो बीते साल आई हिंदी फिल्म 'एनिमल' में अबरार के नेगेटिव किरदार में खूब छाए। फिल्म की रिलीज से पहले बॉबी देओल की नेगेटिव भूमिका का खूब प्रचार किया। लेकिन, दर्शकों को इस बार बॉबी देओल का अंदाज पसंद नहीं आया। इस फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी नेगेटिव रिएक्शन ही दिया।
विज्ञापन

3 of 5
कंगुवा - फोटो : यूट्यूब
दूसरे ही दिन गिर गई कमाई
14 नवंबर 2024 को रिलीज हुई, करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर सभी भाषाओं को मिलाकर 24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे ही दिन फिल्म की कमाई का ग्राफ बुरी तरह गिरा और पहले दिन के मुकाबले आधे से भी कम कारोबार रहा। दूसरे दिन इस फिल्म ने सिर्फ 9.5  करोड़ रुपये ही कमाए।
The Sabarmati Report Box Day 6:'द साबरमती रिपोर्ट' के नहीं बदले दिन, छठे दिन महज इतनी रही कमाई

4 of 5
कंगुवा ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
मंडे टेस्ट में बुरी तरह हुई फेल
तीसरे दिन 'कंगुवा' की कमाई 9.85  करोड़ रुपये रही। फिर चौथे दिन यानी रविवार को हल्की सी बढ़त दर्ज हुई और कलेक्शन 10.25 करोड़ रुपये रहा। पांचवे दिन मंडे टेस्ट में यह फिल्म बुरी तरह फेल हुई। फिल्म की कमाई सिर्फ 3.15 करोड़ रुपये रही। कल मंगलवार को छठे दिन इस फिल्म ने  3.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
Singham Again Collection Day 20: बॉक्स ऑफिस की रेस में बुरी तरह फूली सिंघम की सांस, जानें 20वें दिन का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगुवा ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
बंधने वाला है बोरिया बिस्तर
कंगुवा की आज की कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक आज बुधवार को सातवें दिन फिल्म ने सिर्फ 1.61 करोड़ रुपये ही जुटाए हैं। इसी के साथ इस फिल्म का टोटल कलेक्शन  61.61 करोड़ रुपये हो चला है। महज हफ्तेभर में फिल्म की जो हालत हो चुकी है, उससे साफ संकेत मिल रहा है कि दूसरे हफ्ते में इसका बोरिया बिस्तर बंध जाएगा और बॉक्स ऑफिस से छुट्टी तय है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें