फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रनौत ने शेयर की वाराणसी में गंगा घाट पर नौकायन की फोटो, लिखा ये कैप्शन

Tue, 08 Sep 2020 02:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
नाव में बैठी कंगना रनौत। - फोटो : ट्विटर (@KanganaRanaut)
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत फिलहाल ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से वो और ज्यादा मुखर हैं। कंगना हर दिन ट्विटर पर इस मामले से जुड़े अपने विचारों को रखती रहती हैं। तो वहीं वह ट्विटर हैंडल अकाउंट पर भी अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन

2 of 7
kangana - फोटो : instagram
मंगलवार को भी उन्होंने अपने ट्विटर पर नाव में बैठकर नौकायन का आनंद लेते हुए फोटो साझा की है। जिस पर कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि यह वाराणसी की फोटो है। जहां मैं नाव में बैठकर नौकायन का आनंद ले रही हूं। बाहर का दृश्य बहुत खूबसूरत है लेकिन मैं फोन से चिपकी हुई हूं। ये कूल नहीं है।


विज्ञापन

3 of 7
कंगना रनौत और सद्गुरु जग्गी वासुदेव।
दरअसल, कंगना पिछले साल सितंबर में ही वाराणसी आई थीं। ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव के कार्यक्रम में शामिल हुईं थीं। जग्गी वासुदेव शिवलिंग का उद्भव कैसे हुआ, इन सभी बातों का विश्व भर में प्रचार-प्रसार करने के लिए काशी आए थे।

4 of 7
- फोटो : Social Media
कंगना रनौत ने सुशांत सिंह की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी। जिसका उन्हें उनके फैंस और सुशांत के फैंस का काफी सपोर्ट मिला था, और सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत की मौत के मामले में सीबीआई को जांच की मंजूरी दे दी थी। इसको देखते हुए वह ट्विटर पर आ गईं और उन्होंने अपने फैंस को शुक्रिया कहा।
विज्ञापन

5 of 7
कंगना रनौत - फोटो : Social Media
दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कंगना शुरुआत से ही मुखर हैं। उन्होंने बॉलीवुड माफिया, नेपोटिज्म और अब ड्रग्स के मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है। अपने बयानों के चलते वे न केवल बॉलीवुड सेलिब्रिटिज के निशाने पर आ गई हैं बल्कि कई राजनीतिक पार्टियां भी उन पर निशाना साध रही हैं।
विज्ञापन

6 of 7
कंगना रनौत-संजय राउत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
इसी बीच संजय राउत और कंगना रनौत के बीच जुबानी जंग तेज हो गई। कंगना ने कहा था कि उन्हें बॉलीवुड माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है। इसपर राउत ने उन्हें मुंबई न आने की सलाह दी थी। इसके बाद कंगना ने चुनौती देते हुए कहा था कि वे नौ सितंबर को मुंबई आ रही है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि संजय राउत का मतलब महाराष्ट्र नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कंगना रनौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam
उधर केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से कंगना रनौत को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इस पर उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद कहा। अभिनेत्री ने कहा कि शाह चाहते तो हालातों के चलते मुझे कुछ दिन बाद मुंबई जाने की सलाह देते मगर उन्होंने भारत की एक बेटी के वचनों का मान रखा। एक अधिकारी ने बताया कि कंगना बॉलीवुड की पहली ऐसी हस्ती हैं जिनकी सुरक्षा सीआरपीएफ के एलीट कमांडो करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें