हाल ही में ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ ने अपनी रिलीज के 29 वर्ष पूरे किए हैं। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री ने इसके बारे में बात करते हुए कहा कि यह फिल्म एक घटना है। इसे प्रशंसकों ने सफल बनाया है। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि यह इसी तरह हर वर्ष अपने रिकॉर्ड तोड़ती रहेगी। आइए जानते हैं काजोल ने फिल्म को लेकर और क्या कहा?
हिंदी सिनेमा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ ऐतिहासिक फिल्मों में से एक है। हाल ही में इसने अपनी रिलीज के 29 वर्ष पूरे किए हैं। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री काजोल का कहना है कि ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ भारतीय सिनेमा में एक घटना है और इसकी सफलता प्रशंसकों की वजह से है, जिन्होंने अपने प्यार के जरिए इसे दुनिया की सबसे लंबी चलने वाली फिल्म बना दिया है। 1995 की यह रोमांटिक ब्लॉकबस्टर फिल्म इतने वर्षों बाद भी मुंबई के मराठा मंदिर थिएटर में दिखाई जा रही है।
विज्ञापन
2 of 5
काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के बारे में याद करते हुए काजोल ने कहा कि यह फिल्म आज भी वास्तविक और प्रासंगिक लगती है। उन्होंने कहा, "यह अभी दुनिया की सबसे लंबी चलने वाली फिल्म है और यह हर साल अपना रिकॉर्ड तोड़ती रहेगी। लेकिन मुझे लगता है कि ‘डीडीएलजे’ और 'कुछ कुछ होता है' और इन सभी फिल्मों के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि जब आप इन्हें देखते हैं तो यह आज भी वास्तविक लगती हैं। Mahima Chaudhry: जब महिमा चौधरी ने पिता से छिपाई अपने कैंसर की बात, अनुपम खेर का वीडियो देखने के बाद लगा पता
विज्ञापन
3 of 5
काजोल देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम @kajol
अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘आपको ये किरदार पसंद आते हैं और आप उनसे प्यार करते हैं। मुझे यह कहानी वाकई पसंद आई। मैं इस फिल्म में पूरी तरह डूब गई। मैंने फिल्म का लुत्फ उठाया। मुझे इसका संगीत और इससे जुड़ी हर चीज पसंद आई। यह एक अनुभव है। ‘डीडीएलजे’ एक घटना है और मुझे लगता है कि हमने निश्चित रूप से फिल्म बनाई थी, लेकिन हमें नहीं पता था कि फिल्म के साथ ऐसा होने वाला है और हमने इसे इस उद्देश्य से नहीं बनाया था।”
4 of 5
काजोल देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम @kajol
काजोल ने कहा कि प्रशंसकों ने फिल्म को प्रासंगिक बनाए रखा है। अभिनेत्री ने कहा, "इतने वर्षों से वह इसे देख रहे हैं और अपने परिवारों में भी परंपराएं बना चुके हैं। मैं एक लड़के से मिली जिसने मुझे बताया कि, 'मैं अपनी प्रेमिका को 27 बार फिल्म दिखाने ले गया और फिर मैंने उसे प्रपोज किया।' मैंने कहा, 'देखो, तुमने उसे फिल्म से बोर कर दिया और इसलिए उसने 'हां' कहा', लेकिन वह फिर से उनके साथ फिल्म देखने गए और आखिरकार उनके बच्चे हुए और वह अपने बच्चों को भी यह फिल्म दिखाने ले गए।