कैलाश खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम- @kailashkher
मुंबई ने बदली किस्मत
दिल्ली में रहने के दौरान कैलाश खेर के कुछ दोस्त बने, जो सिनेमा से जुड़े थे। इसके बाद वो मुंबई आ गए और यहां भी उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। संगीत में काम पाने के लिए कैलाश खेर ने कई स्टूडियोज के चक्कर काटे, लेकिन उन्हें काम नहीं मिलता था। गायक पेट भरने के लिए बड़ा पाव और चाय पीकर काम चलाते थे। इसके बाद उनके दिल्ली के एक दोस्त ने उन्हें म्यूजिशियन राम समपथ से मिलवाया जो विज्ञापनों के जिंगल्स तैयार कराते थे। फिर गायक ने जिंगल्स गाने शुरू किए। इसके बाद गायक ने करीब 300 से ज्यादा जिंगल्स गाए, जिनमें ‘पेप्सी’, ‘कोलगेट’, ‘सियाग्राम’, 'आईपीएल' जैसे ब्रांड्स शामिल रहे।