फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devara: 'देवरा' के लिए फैंस को जश्न मनाते देख खुश हुए जूनियर एनटीआर, पोस्ट साझा कर फिल्म की टीम का जताया आभार

Fri, 27 Sep 2024 05:29 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'देवरा' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। सिनेमाघरों के अंदर फैंस की भीड़ उमड़ी हुई है। यहां तक कि निर्देशक और निर्माता एसएस राजामौली भी जूनियर एनटीआर की फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंचे। 300 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट पर बनी यह एक्शन ड्रामा दमदार ओपनिंग कर रही है। प्रशंसक एनटीआर के प्रति अपार प्रेम दिखा रहे हैं और स्टार अभिनेता ने अब एक खास ट्वीट किया है।
विज्ञापन

2 of 5
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'जिस दिन का मैं इंतजार कर रहा था, वह आखिरकार आ ही गया। आपकी अविश्वसनीय प्रतिक्रियाओं से अभिभूत हूं। देवरा को इस तरह के आकर्षक नाटक और भावनात्मक अनुभव के साथ प्रस्तुत करने के लिए कोरटाला शिवा गरु का धन्यवाद। मेरे भाई अनिरुद्ध, आपके संगीत और बैकग्राउंड स्कोर ने इस दुनिया को जीवंत कर दिया। सबसे मजबूत स्तंभ होने के लिए मेरे निर्माताओं, हरिकृष्ण कोसाराजू गरु और सुधाकर मिकिलिनेनी गरु का विशेष धन्यवाद।'
विज्ञापन

3 of 5
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एनटीआर ने सिनेमेटोग्राफर रत्नवेलु, प्रोडक्शन डिजाइनर सबू सिरिल, एडिटर श्रीकर प्रसाद और अन्य तकनीशियनों को धन्यवाद दिया। अंत में जूनियर एनटीआर ने अपने प्रशंसकों को फिल्म का जश्न मनाने के तरीके के लिए धन्यवाद दिया और उनसे वादा किया कि वह हमेशा उनका मनोरंजन करते रहेंगे। उन्होंने आगे लिखा, 'मेरे प्रशंसकों के लिए 'देवरा' के लिए आपके जश्न को देखकर मुझे बहुत खुशी होती है। आपके प्यार का सदैव ऋणी, खुशी है कि आप इसका उतना ही आनंद ले रहे हैं, जितना मैंने लिया। मैं वादा करता हूं कि मैं आप सभी का मनोरंजन करता रहूंगा।'

4 of 5
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिनेमाघरों के बाहर लोगों को देवरा का जश्न मनाते हुए देखा जा रहा है। कई जगह से तस्वीरें और वीडियो भी सामने आ रहे हैं। हालांकि, कई जगह हिंसक झड़प भी हुई। तेलंगाना में 'देवरा' की स्क्रीनिंग में देरी की वजह से लोगों ने सिनेमाघरों में तोड़-फोड़ की तो वही हैदराबाद में खराब रेटिंग देने के चलने फैंस ने जूनियर एनटीआर के कटआउट को आग के हवाले कर दिया। हालांकि, कई जगह से जश्न की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यह फिल्म जूनियर एनटीआर की छह साल में पहली सोलो रिलीज है और आरआरआर के बाद उनकी पहली रिलीज है। दक्षिण, खासकर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में देवरा के कुछ सुबह के शो थे, जहां प्रशंसकों ने फिल्म की रिलीज को जश्न में बदल दिया। 'देवरा' जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म भी है। फिल्म में जान्हवी कपूर, सैफ अली खान के साथ राम्या कृष्णा, प्रकाश राज, श्रीकांत, श्रुति मराटे, नारायण, शाइन टॉम चाको, कलैयारासन, अभिमायु सिंह जैसे अन्य कलाकार भी हैं। 'देवरा' का निर्माण युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा किया गया है। संगीत रचना अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें