साउथ सुपर स्टार जूनियर एनटीआर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। जूनियर एनटीआर के दीवाने सिर्फ साउथ में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में हैं। जूनियर एनटीआर अपने जमाने के मशहूर अभिनेता एनटी रामाराव के पोते हैं। ये वही एनटी रामाराव हैं जो आंध्रप्रदेश के सीएम रह चुके हैं। आइए आज आपको 1983 में हैदराबाद में पैदा हुए जूनियर एनटीआर के बारे कुछ खास बात बताते हैं --
विज्ञापन
2 of 5
जूनियर एनटीआर
- फोटो : इंस्टाग्राम
जूनियर एनटीआर अपने दमदार अभिनय के अलावा अपने फाइटिंग स्किल के लिए काफी मशहूर हैं। जब भी बड़े पर्दे पर एक्शन करते हैं उनके दीवाने सीटियां बजाने के लिए मजबूर हो जाते हैं। जूनियर एनटीआर ने साल 1996 में तेलुगू फिल्म 'रामायणम' से अपने करियर आगाज किया था। इस फिल्म में वे बतौर बाल कलाकर नजर आए थे।
विज्ञापन
3 of 5
जूनियर एनटीआर
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जूनियर एनटीआर को अपनी पहली ही 'रामायणम' के लिए बेस्ट चिल्ड्रर्न्स फिल्म का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया। बतौर अभिनेता 2001 में फिल्म 'स्टूडेंट नंबर ' से जूनियर एनटीआर ने करियर की शुरुआत किया।
4 of 5
एनटीआर जूनियर
- फोटो : इंस्टाग्राम
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एनटीआर जूनियर को 'यंग टाईगर' के नाम से भी जाना जाता है। जूनियर एनटीआर का परिवार फिल्म इंडस्ट्री के अलावा राजनीति में खास स्थान रखता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जूनियर एनटीआर के साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेता हैं।
जूनियर एनटीआर आने वाले दिनों में फिल्म 'देवरा' में नजर आने वाले हैं। दर्शकों में अभी से ही फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। जूनियर एनटीआर के दीवाने उनकी हर फिल्म की रिलीज को किसी उत्सव की तरह मनाते हैं। अभी तक एनटीआर ने अपने बेहतरीन अभिनय के लिए नंदी अवॉर्ड, आईफा अवॉर्ड, फिल्मफेयर बेस्ट तेलुगू अवॉर्ड हासिल किए हैं।