फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jolly LLB 3 Box Office: गुरुवार को धड़ाम हुई ‘जॉली एलएलबी 3’ की कमाई, जानें हफ्ते भर में कहां पहुंची फिल्म

Thu, 25 Sep 2025 07:46 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jolly LLB 3 Box Office Collection: अक्षय कुमार और अरशद वारसी अभिनीत ‘जॉली एलएलबी 3’ को थिएटर्स में रिलीज हुए एक हफ्ते हो रहे हैं। गुरुवार के दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। 

विज्ञापन
1 of 5
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : एक्स

'जॉली एलएलबी 3' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत की थी। हालांकि, वीकएंड के बाद फिल्म की हालत बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ती दिखाई दे रही है। आज गुरुवार को फिल्म कुछ खास कलेक्शन करने में कामयाब नहीं हो पाई है। चलिए जानते हैं 'जॉली एलएलबी 3' की कमाई।

विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

7वें दिन का क्या रहा कलेक्शन?
'जॉली एलएलबी 3' की कमाई की बात करें, तो इसने आज गुरुवार को ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक 1.81 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं इसने बुधवार को 4.5 करोड़ रुपये कमाए थे। ये आंकड़े बता रहे हैं कि फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 12.5 करोड़ रुपये कमाए थे।

विज्ञापन

3 of 5
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : एक्स

जानें एक हफ्ते की कुल कमाई
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की इस फिल्म को दर्शकों द्वारा अच्छी प्रतिक्रियाएं मिली हैं। इस फिल्म ने एक हफ्ते में कुल 71.81 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ‘जॉली एलएलबी 3’ के लिए ये वीकएंड कैसा साबित होता है। इसके अलावा फिल्म के बजट की बात करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 120 करोड़ रुपये में बनाया गया है।

4 of 5
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : एक्स

इन कलाकारों से सजी है फिल्म
‘जॉली एलएलबी 3’ का निर्देशन सुभाष कपूर द्वारा किया गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरैशी, गजराज राव, सीमा बिस्वास और राम कपूर जैसे सितारे भी अहम किरदारों में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : एक्स
कुछ अलग है इसबार की कहानी
इस बार फिल्म में किसानों की कहानी को दिखाया गया है। एक किसान अपनी जमीन बचाने की कोशिश करता है, लेकिन दबंग और भ्रष्ट लोगों की वजह से वह बहुत परेशान होता है। आखिर में आत्महत्या कर लेता है। किसान की विधवा (सीमा बिस्वास) न्याय के लिए अदालत में जाती है। इसके बाद शुरू होता है कोर्टरूम ड्रामा। यह फिल्म आखिर में एक बड़ा मैसेज समाज के लिए छोड़कर जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें