साउथ के अभिनेता पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से ही फिल्म की खूब चर्चा है। दर्शक फिल्म का इंतजार कर रहे थे। फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 22.55 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। ऐसे में हम पवन कल्याण की पिछली कुछ फिल्मों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
हरि हर वीर मल्लु
- फोटो : यूट्यूब
हरि हर वीर मल्लु
24 जुलाई 2025 को पवन कल्याण की फिल्म 'हरि हर वीर मल्लु' रिलीज हुई। इस फिल्म की भी खूब चर्चा थी। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 12.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। माना जा रहा था कि फिल्म हिट रहेगी। हालांकि 250 से 300 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 106 करोड़ रुपये कमाए।
विज्ञापन
3 of 6
ब्रो
- फोटो : यूट्यूब
ब्रो
पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रो साल 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म में पवन कल्याण की अदाकारी को खूब पसंद किया गया। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था। 80 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसका निर्देशन समुथिरकानी ने किया था।
4 of 6
भीमला नायक
- फोटो : यूट्यूब
भीमला नायक
'भीमला नायक (2022)' पवन कल्याण की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का बजट 75 करोड़ रुपये था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 210 करोड़ रुपये का जबरदस्त कारोबार किया था। फिल्म में पवन कल्याण के साथ राणा दग्गुबाती थे। इसका निर्देशन सागर के चंद्रा ने किया था।
विज्ञापन
5 of 6
वकील साब
- फोटो : यूट्यूब
वकील साब
पवन कल्याण की अदाकारी वाली लीगल ड्राम फिल्म 'वकील साब' साल 2021 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म तेलुगु सिनेमा की कामयाब फिल्मों में गिनी जाती है। 60 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये कमाए थे। यह बॉलीवुड फिल्म 'पिंक' की रीमेक थी। इसका निर्देशन वेणु श्रीराम ने किया।
अग्नयाथावासी
साल 2018 में रिलीज हुई पवन कल्याण की इस फिल्म को आलोचकों और दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। 120 करोड़ की लागत में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महज 70 करोड़ रुपये कमा सकी थी। त्रिविक्रम श्रीनिवास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आधी पिनिसेट्टी और कीर्ति सुरेश ने अहम किरदार निभाया था।