Jolly LLB 3 Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर अब अक्षय कुमार की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' का क्रेस कम होता जा रहा है। फिल्म शुरुआती कमाई के मुकाबले अब आधे से भी कम आंकड़ा छू पा रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बॉलीवुड के चर्चित कोर्टरूम ड्रामा सीक्वल ‘जॉली एलएलबी 3’ की शुरुआत ने दर्शकों में उत्साह जगाया था। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी ने पर्दे पर एक बार फिर न्याय व्यवस्था और आम आदमी की जद्दोजहद को लेकर बहस छेड़ी। लेकिन अब फिल्म की कमाई की रफ्तार पर विराम सा लग गया है। आठवें दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट इसकी गवाही दे रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
जॉली एलएलबी 3
- फोटो : एक्स
आठवें दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को फिल्म ने महज 2.62 करोड़ रुपये कमाए। इससे पहले गुरुवार का कारोबार 4.5 करोड़ रुपये था। कुल मिलाकर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अब तक लगभग 76.62 करोड़ रुपये का संग्रह कर चुकी है। शुरुआती दिनों की तुलना में गिरावट साफ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
3 of 6
फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
बजट के मुकाबले अभी लंबा सफर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म का निर्माण खर्च लगभग 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यानी अभी फिल्म को बजट वसूलने के लिए लगभग आधा रास्ता और तय करना बाकी है। आठ दिनों की कमाई भले ही संतोषजनक कही जा सकती है, लेकिन यह सुपरहिट की श्रेणी में पहुंचने के लिए पर्याप्त नहीं है।
कैसी है फिल्म की कहानी?
इस बार निर्देशक ने फिल्म की पटकथा किसानों की समस्याओं और उनके संघर्ष के इर्द-गिर्द बुनी है। अदालत के अंदर गवाही और बहस के बीच सामाजिक संदेश देने की कोशिश की गई है। हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ गंभीर मुद्दे दर्शकों तक पहुँचते हैं। अक्षय कुमार, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, गजराज राव और सीमा बिस्वास जैसे कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों को जीवंत बनाया है।
विज्ञापन
5 of 6
‘जॉली एलएलबी 3’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
दर्शकों की प्रतिक्रिया
फिल्म को शुरुआती दिनों में पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला। कई दर्शकों ने सोशल मीडिया पर कोर्टरूम दृश्यों और किसानों की पीड़ा को प्रभावशाली बताया। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दूसरे सप्ताह की शुरुआत में तेजी से गिरावट से साफ है कि लंबे समय तक दर्शकों को खींच पाने में मुश्किलें आएंगी।
फिल्मों से मिल रही टक्कर
इस वक्त सिनेमाघरों में जापानी एनीमे ‘डेमन स्लेयर’ और साउथ की फिल्म ‘मिराय’ भी अच्छी पकड़ बनाए हुए हैं। बुधवार को ‘मिराय’ ने 1.15 करोड़ रुपये, जबकि ‘डेमन स्लेयर’ ने लगभग 64 लाख रुपये का कारोबार किया। इन फिल्मों की मौजूदगी से ‘जॉली एलएलबी 3’ का कलेक्शन और प्रभावित हुआ है।