फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OG Day 2 Collection: दो दिन में 100 करोड़ पार हुई पवन कल्याण की 'ओजी', कई फिल्मों को पीछे छोड़ा

Fri, 26 Sep 2025 09:03 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

OG Day 2 Collection Worldwide: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं। फिल्म ने दूसरे दिन कैसा परफॉर्म किया है, चलिए आपको बताते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
ओजी - फोटो : एक्स
गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' ने दस्तक की। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया और बाकी फिल्मों को धूल चटा दी। फिल्म ने पहले ही दिन कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए। आइए जानते हैं फिल्म ने अपने दूसरे दिन कितना कलेक्शन कर लिया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'ओजी' - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म के दूसरे दिन की कमाई 
फिल्म ने दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के मुताबिक 19.24 करोड़ का आकंड़ा छू लिया है। अब इस फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो 103.99 करोड़ का आंकड़ा पार हो गया है। फिल्म ने मात्र दो दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 

यह खबर भी पढ़ें: OG Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर पवन कल्याण का राज, ‘दे कॉल हिम ओजी’ की आंधी में उड़ी बाकी फिल्में
विज्ञापन

3 of 5
ओजी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन
साउथ के दिग्गज अभिनेता और राजनेता पवन कल्याण की मच अवेटेड फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही धमाकेदार कलेक्शन करते हुए 63 करोड़ रुपये कमा डाले। फिल्म ने कई रिकॉर्ड को धराशाई कर दिया है। इसके अलावा फिल्म ने रिलीज से पहले प्रीमियर में भी करीब 21 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था।

4 of 5
ओजी फिल्म - फोटो : एक्स
फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 
मेकर्स के मुताबिक फिल्म ने वर्ल्डवाइड 154 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। ‘दे कॉल हिम ओजी’ का निर्देशन सुजीत ने किया है। वहीं फिल्म में इमरान हाशमी और पवन कल्याण के अलावा प्रकाश राज, श्रेया रेड्डी और प्रियंका मोहन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म 'ओजी' के भारतीय बॉक्स ऑफिस की बात करें तो इसने तेलुगु भाषी क्षेत्रों में सबसे शानदार प्रदर्शन किया है। तेलुगु में फिल्म ने पहले दिन ही 63 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला। वहीं, तमिल में फिल्म ने सिर्फ 22 लाख रुपये कमाए। हिंदी पट्टी में फिल्म 50 लाख रुपये कमा पाई। सबसे कमजोरी कन्नड़ भाषी क्षेत्रों में है, जहां पहले दिन इसने सिर्फ तीन लाख रुपये कमाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दे कॉल हिम ओजी - फोटो : एक्स
'ओजी' ने रजनीकांत की फिल्म को चटाई धूल
फिल्म 'ओजी' का धमाल सिर्फ यहीं तक नहीं रुका। इस साल ओपनिंड डे पर वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में इसने रजनीकांत की फिल्म 'कुली' को धूल चटा दी है। फिल्म 'ओजी' दूसरे नंबर पर है। इस साल वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस के मामले में पवन कल्याण के भतीजे और एक्टर राम चरण की 'गेम चेंजर' पहले नंबर पर है, जिसने 186 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया। दूसरे नंबर पर 154 करोड़ से ज्यादा के ग्रॉस कलेक्शन के साथ 'ओजी' है। तीसने नंबर पर रजनीकांत की 'कुली' है, जिसमें ओपनिंग डे पर 151 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें