बजरंगी भाईजान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘बजरंगी भाईजान’ में सलमान एक बेटी को पाकिस्तान पहुंचाने जाते हैं। यहां, ‘द डिप्लोमैट’ में उनका किरदार एक बच्ची को पाकिस्तान से भारत लाने की कोशिशें करता दिखेगा। फिल्म की रिलीज में देर की वजह इसके ओटीटी और सैटेलाइट अधिकार न बिकने को बताया गया। जॉन अब्राहम की बतौर लीड हीरो बड़े परदे पर बीते पांच साल से एक भी फिल्म हिट नहीं हुई है। ‘मुंबई सागा’, ‘सत्यमेव जयते 2’, ‘अटैक’, ‘वेदा’ सब की सब फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं। इस दौरान बतौर प्रोडयूसर बनाई उनकी फिल्में ‘सरदार का ग्रांडसन’, ‘माइक’ और ‘तारा वर्सेज बिलाल’ ने भी घरेलू टिकट खिड़की पर अच्छा कारोबार नहीं किया।