अमेजन टीवी का शो 'पंचायत' अब तक के सबसे पसंदीदा वेब शो में से एक बन गया है। जहां शो के पहले दो सीजन को दर्शकों ने पसंद किया है। वहीं, तीसरे सीजन को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्सुकता देखी जा रही है। सीरीज में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक और अन्य जैसे लोकप्रिय चेहरे शामिल हैं। अब हाल ही में, अभिनेता ने सीरीज से तीसरे सीजन को लेकर एक बार फिर फैंस के बीच उत्साह पैदा कर दिया है।