हीरामंडी: द डायमंड बाजार
- फोटो : इंस्टाग्राम
1940 के दशक के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि पर आधारित 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' प्रेम, शक्ति, प्रतिशोध और स्वतंत्रता की लड़ाई की एक महाकाव्य गाथा है। ट्रेलर ब्रिटिश भारत के 'हीरामंडी', लाहौर में वेश्याओं के जीवन को दर्शाता है। मल्लिकाजान (मनीषा कोइराला) एक कुलीन वैश्या घर पर शासन करती है। वह किसी से डरे बिना अपनी दिवंगत प्रतिद्वंद्वी की बेटी फरीदन (सोनाक्षी सिन्हा) की घर वापसी तक की योजना बनाती है, जिससे घर में समस्याएं पैदा हो जाती हैं।