श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
श्रद्धा कपूर ने की थी 'जिगरा' की तारीफ
हाल में ही जिगरा का टीजर जारी किया गया था। आलिया और वेदांग रैना द्वारा साझा किए गए फिल्म के टीजर को श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिर से पोस्ट किया। उन्होंने इसे साझा करते हुए लिखा, "यह तो थिएटर में भाई के साथ देखना है।" उन्होंने इस पोस्ट में अपने भाई सिद्धांध कपूर को भी टैग किया। उन्होंने आलिया भट्ट को टैग करते हुए लिखा था, "क्या कमाल लड़की है। वहीं, वेदांग को टैग करते हुए उन्होंने लिखा था, क्या कमाल का ट्रेलर है। उन्होंने इस पोस्ट में जिगरा का हैशटैग भी जोड़ा था। उनके इस पोस्ट के जवाब में आलिया ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर श्रद्धा की तारीफ की और कहा,"हाहाहा थैंक यू माय ब्लॉकबस्टर स्त्री।"