'जिगरा' ट्रेलर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
फेस्टिव वीकेंड पर रिलीज हुई फिल्म का इतना बुरा प्रदर्शन अप्रत्याशित था। हालांकि, दूसरे दिन इसकी कमाई में थोड़ा सुधार देखा गया। फिल्म ने दूसरे दिन छह करोड़ 55 लाख रुपये का कारोबार किया और तीसरे दिन फिर से इसका कलेक्शन गिर कर 5.5 करोड़ रुपये हो गया। पहले तीन दिनों में आलिया की फिल्मों की ये सबसे कम कमाई करने वाली दूसरी फिल्म है। पहले तीन दिनों में सबसे कम कमाई करने वाली आलिया की फिल्म हाइवे है, जिसने महज 13.97 करोड़ रुपये की कमाई की थी।