फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jigra Box Office Collection Day 6: ‘जिगरा’ का धीरे-धीरे निकल रहा दम, जानें छठे दिन का कलेक्शन

Wed, 16 Oct 2024 08:05 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जिगरा-नीतू कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
वसन बाला के निर्देशन में बनी ‘जिगरा’ का हाल बॉक्स ऑफिस पर बेहाल है। आलिया भट्ट और वेदांग रैना इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन के साथ-साथ फिल्म अपनी कहानी को लेकर भी विवादों में घिरी नजर आ रही है। हाल ये है कि फिल्म की कमाई का आंकड़ा धीरे-धीरे लाखों में सिमटती नजर  आ रही है। इस फिल्म में अभिनेत्री आलिया भट्ट पहली बार एक्शन अवतार में नजर आई हैं। फिल्म का प्रमोशन भी काफी अच्छा-खासा किया गया।

 
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'जिगरा' - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
दशहरा और वीकेंड पर रिलीज हुई आलिया की ‘जिगरा’ को भी छुट्टियों का लाभ नहीं मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई शहरों में दर्शक ना मिल पाने के कारण शो भी रद्द कर दिए गए।
All We Imagine as Light: भारतीय फिल्म है या फ्रेंच 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट'? पढ़िए ये रिपोर्ट दूर हो जाएगा भ्रम
 
 
विज्ञापन

3 of 5
'जिगरा' ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
80 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने ओपनिंग डे पर महज चार करोड़ 55 लाख का कलेक्शन कर निर्माताओं को निराश कर दिया। वहीं, इसने दूसरे दिन सुधार करते हुए छह करोड़ 55 लाख रुपये का कारोबार किया। हालांकि, यह कलेक्शन भी बहुत संतोषजनक नहीं माना जा रहा है। वहीं, फिल्म ने तीसरे दिन 5.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 

 

4 of 5
'जिगरा' ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
वहीं, ‘जिगरा’ ने चौथे दिन के कलेक्शन पर नजर डाले तो इसकी कमाई में लगभग 70 प्रतिशत तक की गिरावट आ गई। ‘जिगरा’ ने एक करोड़ 65 लाख की कमाई की। वहीं, तेलुगु में डब हुई ‘जिगरा’ को खरीदार भी नहीं मिल रहे। पांचवें दिन के कलेक्शन की बात की जाए तो इसने 1.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जिगरा - फोटो : यूट्यूब
फिल्म की कमाई में दिन-ब-दिन गिरावट आती चली जा रही है। इसके छठवें दिन के कलेक्शन की बात की जाए तो इसने अब तक केवल 81 लाख का कारोबार किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब तक 20.66 करोड़ रुपये पहुंच गई है।
Divya Khosla: कौन हैं दिव्या खोसला? आलिया भट्ट की 'जिगरा' के कारोबार पर सवाल उठा ले लिया करण जौहर से पंगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें