Celebrities Love Food: बॉलीवुड सेलेब्स जितना अपने आपको फिट रखने के लिए जिम, योगा और एक्सरसाइज करते हैं, उतना ही वो खाने के भी शौकीन हैं, लेकिन उन्हें चाईनीज, इटैलियन और फास्ट फूड बाहर का नहीं बल्कि घर का बना खाना पसंद करते हैं। आइए आपको बताते हैं कौन से स्टार को कौन से फूड सबसे ज्यादा पसंद है।
विज्ञापन
1 of 6
घर के खाने को पसंद करते हैं ये बॉलीवुड सितारे
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड सेलेब्स को अपने घर का बना दाल चावल, समोसे से लेकर चिकन भी पसंद आता है। वह बाहर के खाने से अक्सर परहेज करते हैं। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर जैसे कई स्टार्स शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं इन स्टार्स का पसंदीदा खाना कौन सा है।
दीपिका पादुकोण
सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की। दीपिका वैसे तो अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं लेकिन जब खाने की बात आती है तो दीपिका डाइटिंग भूलकर सब कुछ घर का बना खाना पसंद करती हैं। लेकिन एक चीज जो दीपिका को सबसे ज्यादा पसंद है वह है साउथ इंडियन खाना। दीपिका को साउथ इंडियन खाना काफी पसंद है। उनका फेवरेट फूड रसम और राइस है। यह चावल से बनी आंध्र प्रदेश की फेमस डिश है।
विज्ञापन
3 of 6
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
शाहरुख खान
अब बात करते हैं बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान की। वैसे तो शाहरुख 59 साल के हो चुके हैं और जल्द ही 2 नवंबर को किंग खान का जन्मदिन भी आने वाला है। ऐसे में आज बताते है कि उन्हें खाने में क्या पसंद है। किंग को खाने में घर का बना खाना दाल और चावल पसंद है। शाहरुख जल्द ही अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म किंग में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी।
4 of 6
रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@ranbir_kapoooor
रणबीर कपूर
अब बात करते हैं एनिमल फेम एक्टर रणबीर कपूर की। रणबीर इन दिनों अपनी फिल्म रामायण को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हमेशा फिट रहने वाले रणबीर भी बाकी स्टार्स की तरह ही खाने के शौकीन हैं। क्या आप ये जानते हैं कि रणबीर का फेवरेट फूड क्या है। रणबीर कपूर को घर के बने दाल चावल और चिकन करी पसंद है। रणबीर रामायण के अलावा लव एंड वॉर में भी नजर आएंगे।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड और बॉलीवुड में सभी की पसंदीदा अभिनेत्री हैं। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर से भरपूर वेब सीरीज सिटाडेल 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन क्या आपको पता है इतनी फिट रहने वाली प्रियंका को खाने में क्या पसंद है। देसी गर्ल प्रियंका को खाने में सबसे ज्यादा पोहा, इडली और डोसा खाना काफी पसंद है। Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा ने रणबीर कपूर की इस फिल्म को करने से कर दिया था साफ इनकार, बोलीं- इम्तियाज अली..