जिगरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
दर्शकों ने नहीं दिखाया उत्साह
‘जिगरा’ के लिए चीजें शुरू से ही सही नहीं रही। फिल्म को नकारात्मक प्रचार का भी दंश झेलना पड़ा। फिल्म पर दिव्या खोसला कुमार ने कहानी चोरी का आरोप लगाया है। इस आरोप की वजह से फिल्म को कहीं न कहीं नुकसान झेलना पड़ा है। इस फिल्म को देखने दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंचे ही नहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कई शहरों में शो रद्द कर दिए गए, क्योंकि, इसमें दर्शकों ने दिलचस्पी नही दिखाई।